करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ देना ,नशे की लत में 7 साल बर्बाद कर देना और फिर वहीं से दोबारा उठ खड़ा होना — यह कहानी है भारत के सबसे चर्चित रैपर Yo Yo Honey Singh की।
आज उनके पास देश के सबसे बड़ा रैपर होने के साथ-साथ सबसे बड़ा कंट्रोवर्शियल आर्टिस्ट का भी टैग है । हनी वह कलाकार है जिनके गाने एक दशक से सबसे ज्यादा समय से हर शादी और क्लब में बजते है। लेकिन साथ ही सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाले कलाकार भी है।
एक छोटी सी जगह से निकलकर देश दुनिया में छाने वाले हनी सिंह ने सफलता का गजब स्वाद चखा । फिर करियर के पीक पर सब छोड़कर एक कमरे में सिमट गए । क्योंकि जब वो सक्सेस की तरफ बढ़ रहे थे । तब वह खुद को खुदा मानने लगे ।और जब दुनिया से मोह हटा तो भगवान से मौत की दुआ मांग लगे । उनके ऊपर नेटफ्लिक्स के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री “यो यो हनी सिंह “फेमस को IIFA 2025 में बेस्ट डॉक्युमेंट्री का खिताब भी मिला है।
Yo Yo Honey singh का जन्म 15 मार्च 1983 को दिल्ली के कर्मपुरा ने हुआ था । हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उनकी मां उन्हें प्यार से हनी बुलाती थी जो बाद में जाकर उनकी पहचान ही बन गया । म्यूजिक की दुनिया में आने के बाद हनी सिंह के नाम के आगे “यो यो ” लग गया। जो उन्होने अपने अमेरिकी अफ्रीकी दोस्तों से स्लैग में सीखा था ।
Yo Yo Honey singh का परिवार लाहौरी पंजाबी है। बंटवारे के बाद उनके दादा भारत आ बसे । हनी सिंह का बचपन दिल्ली की एक कॉलोनी में बीता । उनकी मां भूपिंदर कौर शुरू से ही बहुत स्पिरिचुअल रही है । उनके घर में भक्ति कीर्तन का माहौल रहता था। इसका असर हनीसिंह पर भी रहा । वह स्कूल में पढ़ाई के अलावा तबला बजाते थे । सिख फैमिली से आते थे इस वजह से वह बाल भी रखते थे । लेकिन 13 साल की उम्र में कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें बाल काटने पड़े ।
Yo Yo Honey singh बताते हैं कि उनके बालों में डेंड्रेलोक्स बनने लगे थे। जिसको हटाने की वजह से उनकी चोटी छोटी होती गई। फिर स्कूल में उनका मजाक बने लगा था।
इस बात से परेशान होकर हनी सिंह ने अपनी मां से कहकर बाल ही कटवा दिए । अगले दिन जब वह स्कूल असेंबली में तबला बजाने के लिए सर पर रुमाल बांध कर पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें वहां से जाने से बोल दिया। इस बात का हनी सिंह पर इतना गहरा असर हुआ की हनी ने तबला बजाना ही छोड़ दिया ओर नास्तिक बन गए।
Yo Yo Honey singh का अपने पिता से रिश्ता बचपन से ही खराब रहा है । हनी छोटी बहन गुड़िया हमेशा से पापा के ज्यादा करीब थी और हनी अपनी मां से । बचपन में जब उन्होंने अपने बाल कटवाए तो उस वक्त उनके पिता सरदार सरबजीत सिंह ने दो साल तक बात नहीं की।
एक इंटरव्यू में हनी कहते हैं कि जब मैने बाल कटाए तो पापा ने मुझे दिल से दूर कर दिया । मुझे गलत बातें बोलते थे हमारे बीच बहुत दूरी आ गई। दोनों के रिश्ते आगे चलकर इतने खराब होते गए कि उनके पिता ने उनको घर से ही निकाल दिया । वो रोहिणी में अपने गुरु के दिए एक कमरे में फ्लैट में रहने लगे।
मैं ऐसा आदमी हूँ जो कभी रोता नहीं हूं मतलब पत्थर रो पड़े मैं ना राेउ , बचपन में जब 2-3 लड़के घेरकर मारते थे तब में थप्पड़ खाकर वापस आकर आंखों में देखता था। लेकिन जब मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर हुआ तो मैं बहुत रोता था मेरे घर वालों को लगता था कि यह क्यों रो रहा है।
Yo Yo Honey singh म्यूजिक की दुनिया में अपनी माँ कि वजह से आगे बढ़े । घर में मां ही उनके म्यूजिक को बढ़ावा देती थी । दरअसल हानि की मां सिंगर बनना चाहती थी । लेकिन उनके पिता ने इसकी इजाजत नहीं दी । जब हनी ने म्यूजिक बनाने के बारे में कहा तो,पति की नाराजगी के बाद भी उनकी मां यू के सपने को सींचती रही । हनी की डॉक्यूमेंट्री में उनकी मां कहती कि बेटे के जरिए वो अपना सपना जी रही है।
ब्राउन रंग हनी सिंह का पहला सोलो गाना था। बतौर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट शुरू करियर शुरू करने वाले हनी सिंह इस गाने के पहले म्यूजिक डायरेक्टर भी थे। इस गाने को हनी सिंह से दिलजीत दोसांझ के लिए लिखा था ।
दोनों ने साथ-साथ में पहले भी काम किया था। वो चाहते थे कि दिलजीत इसे गाएं। लेकिन गाने में बहुत अंग्रेजी होने की वजह दिलजीत ने इसे गाने से मना कर दिया। फिर हनी इस गाने के एक दूसरे आर्टिस्ट के पास चले गए उन्होंने भी इनकार कर दिया । करीब दो साल तक गाना ऐसे ही पड़ा रहा । फिर उन्होंने तय किया कि ब्राउन रंग को वो खुद ही गाएंगे ।
यह गाना साल 2011 में रिलीज हुआ था । यह हनी सिंह की एल्बम इंटरनेशनल विलेजर का पार्ट था गाने का वीडियो फरवरी 2012 में रिलीज किया गया था। उस साल यह यूट्यूब का सबसे अधिक ट्रेंडिंग वीडियो बना । एशिया में म्यूजिक चार्ट में नंबर वन पर गाना रहा। इस गाने से हनी सिंह को वो पहचान मिली जो सालों से बनाने की कोशिश कर रहे थे।
2012 वो साल था जब हनी सिंह की जिंदगी में दौलत शोहरत के साथ नशे की एंट्री हुई । उन्होंने शराब के साथ-साथ अलग-अलग तरह के नशे को आजमाना शुरू कर दिया। वह इन सब में इतना खो गए की पत्नी और मां-बाप ,बच्चे सबको भूल गए ।
उनकी लाइफ में दूसरी औरतों की एंट्री होने लगी थी । उनका ऐसा कहना था कि उनके अंदर शैतानी ताकत आ गई जो उनसे यह सब करवा रही थी । हनी ने सैटेनिक पावर के ऊपर “वीड पिला दे सजना “नाम से पूरा वीडियो डेडिकेट किया था।
एक इंटरव्यू में Yo Yo Honey singh बताते हैं इंडस्ट्री में कुछ बड़े नाम थे जिन्होंने उन्हें यह सब करने के लिए उकसाया । उसके बाद वह पीने लगे। शुरुआत में 4- 5 गाज़ा रोल से भी उनका कुछ नहीं होता था । पर धीरे-धीरे उन्हें लत लग गई और उन्होंने गाज़ा बनाने के लिए एक लड़के को नौकरी पर रख लिया था।
साल 2012 भारत हनी सिंह की पहचान बन चुकी थी । उनके गाने में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के अलावा शराब ड्रिंक्स की बातें होती थी । गाने के बोल महिला विरोधी होने के बावजूद उनके गाने लोगो को पसंद आ रहे थे । लेकिन उनकी साल निर्भर गैंगरेप घटना हुई। इसके बाद लोगों ने हनी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
उनके शो कैंसल हुए । वो रियलिटी शो के जजिंग पैनल से हटाए गए । कहीं जगह FIR दर्ज हुए । करियर की शुरुआत दौर में गाए वैल्यूम -1 ओर मैं हु बलात्कारी, जैसे गाने के लिए उन्हें खूब बुराई हुई । लेकिन हनी न सिर्फ उस समय बल्कि आज भी कहते है कि उन्होंने बे गाने नहीं गाए । साथ ही वह अपने गानों को डिफेंड करते हुए गुलजार ,मोहम्मद रफी बॉलीवुड के कही कलाकार को कटघरे में खड़े करते हैं ।
वह कहते हैं कि मैं यही सब सुनकर बड़ा हुआ हूं। जब उनके गाने अश्लील नहीं तो मेरे कैसे हुए।
हनी सिंह ने करमपुरा की लड़की शालिनी तलवार से 23 जनवरी 2011 को शादी की थी। शालिनी उनके कॉलेज का प्यार थी । जिसे वह ट्यूशन के दौरान मिले थे। 2023 में शालिनी ने हनी सिंह उनके पिता ,मां बहन पर कहीं संगीन आरोप लगाते हुए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज कराया था । उन्होंने कहा तक 10 सालों से वह शादी में घरेलू हिंसा झेल रही है। हनी के कई सारी लड़कियों से अवैध संबंध थे जब वह पूछती तो उन्हें उन्हें मारते थे ।
यही नहीं शालिनी ने हनी सिंह के पिता पर नशे में गलत तरीके से छुने का आरोप लगाया था । मां भूपिंदर कौर और बहन गुड़िया पर भी दुर्काव्यवहार का आरोप लगाया था । बाद में दोनों के बीच सेटलमेंट हुआ । लेकिन जब यह मामला सामने आया था उसे वक्त हनी ने इसे मानने से इनकार कर दिया। बाद में कहीं इंटरव्यू कहते सुनने की सेपरेशन के बाद से उनकी सेहत में सुधार हुआ है।
हनी सिंह कैरियर की बुलंदी पर होते हुए साल 2014-15 में उन्होंने हेल्थ कंसर्न की वजह से ब्रेक लिया । हनी बाईपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे । वो घर में कैद हो गए । साढ़े तीन तक घर से बाहर नहीं निकले। वो किसी से फोन पर बातें नहीं करते थे । न ही वह रेडियो टीवी ओर सोशल मीडिया देखते थे ।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें रनिंग इनफार्मेशन से डर लगता था । पहले वह तो लोगों से मिलने या बात नहीं करना चाहते थे । लेकिन कभी-कभार वॉइस नोट पर बात करते थे। जिंदगी के 7 साल उन्होंने सिर्फ चार लोगों के साथ गुजारे। वो भी ऐसे जो उनके लिए है ही नहीं ।
Yo Yo Honey singh ने बचपन में भगवान को मानना छोड़ दिया था । लेकिन जब वह बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे तब उन्होंने वापस भगवान के शरण में जाना पड़ा । अपने कम बैक को हनी सिंह भोलेनाथ का चमत्कार बताते हैं। अब वो भगवान शिव को अपना इष्ट देव मानते हैं।
वह बताते हैं कि साल 2021 में वह हरिद्वार के नीलेश्वर धाम मंदिर में गए थे तब से खुद में बदलाव महसूस करने लगे थे । हनी सिंह का मानना है कि उस मंदिर में जाने के बाद उनसे अंदर हिम्मत ओर कॉन्फिडेंस आया उन पर चल रहे कोर्ट के मामले खत्म होने लगे थे।
कम बैक को लेकर हनी सिंह अक्सर विवादों में रहे है। उनके कम बैक पर सवाल उठाते हुए उनके कॉप्टिटर रैपर्स ने गाने तक बनाए है वे दावा कर रहे हैं कि अगले दो-तीन साल में ऐसा काम करेंगे जिससे दुनिया हिल जाएगी। हनी सिंह को पांच बेटियों की ख्वाहिश है । वह चाहते हैं उनकी पांच बेटियां हो जो उनकी म्यूजिक लिगेसी को आगे लेकर जाए।
2009 में रिवर्लिथ के लिए पीटीसी फोक पॉप अवॉर्ड मिला था।
2010 में देसी दारू के लिए पीटीसी पंजाबी बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवार्ड मिला ।
2012 में ब्रिटेशिया वेस्ट इंटरनेशनल एक्टर का पुरस्कार मिला।
2012 में इंटरनेशनल ब्लेजर के लिए यूके एशियन म्यूजिक अवार्ड बेस्ट इंटरनेशनल एल्बम का अवार्ड मिला था।
2013 मे “, ब्रिग मी बैक ” लिए एमटीवी ईएमए पुरस्कार मिला ।
मई 2011 में दिलजीत दोसांझ के साथ कोलैबोरेशन में गया गया लक 28 कुड़ी दा “बीबीसी एशियन डाउनलोड चार्ट पर नंबर वन पर रहा ।अनिल अग्रवाल : कबाड़ से मेटल किंग तक का सफर
फिल्म कॉकटेल के गाने में शराबी के लिए 70 लख रुपए मिले। जिससे हनी सिंह बॉलीवुड संगीत इतिहास के सबसे महंगे गायक बने । पहले भारतीय रैपर है जिनके 50 म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिले है । https://en.wikipedia.org/wiki/Yo_Yo_Honey_Singh
ब्लू आई 72 करोड़ व्यूज ,धीरे-धीरे 68 करोड़ ,लव डोज 53 करोड़, मिलेनियर 32 करोड़, ब्राउन रंग 35करोड़ , डॉप शॉप 27 करोड़, देसी कलाकार 24करोड ,चार बोतल वोडका 27करोड़।
सुबह होने न तो ,मै शराबी अंग्रेजी बीट,लूंगी डांस ,हॉर्न ओके प्लीज,चल होटल बोदका,पार्टी विद भूतनाथ ,जो मुझे यार न मिले ,आओ राजा ,है हिल्स ,ये फगली फगली क्या है , आदि
Yo Yo honey singh की कहानी हमे सिखाती है कि घमंड ओर नशा इंसान को बर्बाद कर सकता है । एक बार गिरकर भी दुबारा उठा जा सकता है । ओर जिंदगी में हमेशा सपने जरूर देखते रहो ।
LG Success story in hindi: क्रीम, टूथपेस्ट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का सफर । LG…
BSNL Success story hindi : 2026 में BSNL ने कैसे जिओ ओर एयरटेल को टक्कर…
Repido success story in hindi : कैसे एक जीरो स्टार्टअप बना इंडिया का बाइक टैक्सी…
Physics wallah success story in hindi: 5000 से फिजिक्स वाला की शुरुआत । आज कंपनी…
Patanjali success story: पतंजलि की सफलता ओर विवादों की कहानी Patanjali success story: भारत…
Telegram success story : रूस से भागकर शुरू की Telegram । आज 100 करोड़ से…
View Comments