Biography

Sunil Grover : Biography hindi। 500 रुपए महीने कमाने बाला कैसे बना सुपरस्टार

Sunil Grover : Biography hindi। 500 रुपए महीने कमाने बाला कैसे बना सुपरस्टार

कभी महीने के ₹500 कमाने वाला लड़का आज एक एपिसोड के लिए ₹25 लाख तक चार्ज करता है। यह कहानी है भारत के मशहूर कॉमेडियन Sunil Grover की — जिनकी एंट्री से ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उन्होंने ,शाहरुख , शलमान ,कपिल देव ,गुलजार, कादर खान जैसे सुपरस्टार का रोल प्ले किया है । सुनील अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लेते है ।

शुरुआती जीवन और शिक्ष

Sunil Grover जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा जिले में के मंडी डबवाली कस्बे में हुआ था । सुनील ग्रोवर के पिता जेएन ग्रोवर स्टेट बैंक को बीकानेर एंड जयपुर में मैनेजर थे।  उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के थिएटर से में मास्टर्स किया है । आज भले ही इस सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी से  सभी को हंसाते हैं ,लेकिन एक समय ऐसा था जब उनका सपना एस्ट्रोनॉट बनने का था । हालांकि सुनील हमेशा से ही  नकल करने एक्टिंग करने और लोगों को  हंसाने मे माहिर थे ।

कॉलेज से ब्रैक: जसपाल भट्टी का साथ

उन्होंने 12वी क्लास में एक नाटक प्रतियोगिता में  भाग लिया तो वहां मौजूदा चीफ गेस्ट ने मजाक में कहा था कि उन्हें भाग नहीं लेना चाहिए था । क्योंकि वो बाकी बच्चों से बेहतर थे । Sunil Grover जब कॉलेज के पहले साल में थे । तब उन्हें पता चला की कॉमेडियन जसपाल भट्टी एक शो के लिए ऑडिशन ले रहे हैं । सुनील बिना किसी उम्मीद के सीधे ऑडिशन में पहुंच गए ।

अंदर जाकर देखा तो खुद जसपाल भट्टी उनकी पत्नी और डायरेक्टर मौजूद था।  सुनील दो चार बार परफॉर्मेंस करके दिखाई।  जब उन्होंने अपनी तस्वीर दी, तो जसपाल ने तस्वीर के पीछे लिखा था। क्लर्क टाइप रोल के लिए इसको बुलाएंगे ।

इसके बाद सुनील को मौका मिला और जसपाल भट्टी के साथ शो करने लगे । सुनील की पहली एंट्री शो “फुल टेंशन” में हुई । जिसमें न्यू ईयर स्पेशल  एपिसोड के लिए उनको डाकू का छोटा सा रोल मिला था।  मात्र 18 साल की उम्र में टीवी पर दिखने  वाले सुनील जब मुंबई आए तो शुरुआत में उन्हें लग रहा था कि जल्द ही सफलता मिल जाएगी ।

पहले साल उन्होंने ज्यादा वक्त  पार्टी करने में बिताया । क्योंकि उन्हें भरोसा था  की चीजें  जल्दी सही हो जाएगी ।  शायद इस वक्त उनकी कमाई मात्र ₹500 महीने थी यानी वह दिन के ₹20 भी नहीं कमाते थे।    ऐसे समय में वे बाकी खर्च घर से आए पैसे और सेविंग से चलाते थे ।

धीरे-धीरे सुनील को एहसास हुआ कि मुंबई में कहीं ऐसे लोग है जो  अपने-अपने शहरों की सुपरस्टार थे।  लेकिन यहां सब स्ट्रगलर थे । जब पैसों का कोई सहारा नहीं रहा तो जिंदगी ने  कड़वी सच्चाई से सामना कराया।

इस दौरान सुनील ने अपने पिता की कहानी याद की जो रेडियो एनाउंसर बनना चाहते थे । उन्हें ऑफर मिला था लेकिन दादाजी को ना पसंद के कारण बैंक की नौकरी करनी पड़ी । जिनका  उन्हें जीवन भर अफसोस रहा।

पहला टीवी शो ओर पहचान

Sunil Grover ने अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा।  फिर से काम की तलाश में जुट गए । सुनील को एक टीवी शो के लिए चुना गया था।   तीन दिन की शूटिंग भी हो चुकी थी लेकिन अचानक  उन्हें शो से रिप्लेस कर दिया गया था।  हालांकि सुनील को धीरे-धीरे समय वॉयस ओवर का काम मिलना शुरू हुआ।  उन्होंने कहा था कि जब टीवी और फिल्मों से रिजेक्शन मिलता तो वॉइस ओवर एक सहारा  बनता था।  सुनील को एक रेडियो शो करने का मौका मिला जो सिर्फ दिल्ली के लिए था ।

लेकिन जब शो  ऑन हुआ तो इतना फेमस हुआ कि पूरे देश में चलाया  गया । इसके बाद उन्होंने लगातार रेडियो टीवी और फिल्मों में काम मिलने लगा।  अपने करियर की शुरुआती में सुनील ने प्रोफेसर मनी प्लांट” sssss कोई है” कौन बनेगा चंपू, क्या आप पांचवी फेल चंपू है , और चला लल्लन हीरो बनने ,जैसे शो में  काम किया ।

गुत्थी किरदार से घर घर में पहचान

Sunil Grover ने भारत के पहले साइलेंट कॉमेडी शो “गुटर गू “के  शुरुआती 26 एपिसोड में काम किया था । 1995 में जब करियर की शुरुआत करने वाले सुनील की जिंदगी में टर्निंग पॉइंट तब आया तब जब उन्होंने 2013 में कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी का रोल प्ले किया ।

इस शो से वो घर-घर में पहचाने जाने लगे । हालांकि 2014 में सुनील ने कुछ समय बाद कॉमेडी नाइट्स विद कपिल छोड़ दिया।  इसके बाद स्टार प्लस पर उनका शो ” मेड इन इंडिया “आया जिसमें  उनका किरदार गुत्थी से मिलता जुलता था । लेकिन यह शो जायदा नहीं चल पाया । फिर वापस कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में लौट आए ओर  कपिल के साथ काम किया । फिर जनवरी 2016 में यह शो कलर्स टीवी पर बंद हो गया।

सुनील ग्रोवर के फेमस किरदार

 

बाद में जब सोनी टीवी पर शो द कपिल शर्मा शुरू हुआ तो सुनील इसमें शामिल हुए इस शो में  उन्होंने “डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी” जैसी किरदार निभाए । जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए और लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया ।

कपिल शर्मा से विवाद

कपिल शर्मा ओर सुनील के बीच 2017 में विवाद हुआ था।  जो मीडिया में बहुत चर्चा  में रहा । मीडिया  रिपोर्ट में कहा गया था कि कपिल सुनील पर चिल्लाए और जूता भी फेंका था।। इस घटना के बाद कई सालों तक सुनील और कपिल एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए ।

कपिल  ने  2017 में एक इंटरव्यू में बताया था कि उस वक्त कुछ दिक्कत जरूर थी और मुझे उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी । लेकिन जो बातें मीडिया में आई उनमें काफी बड़ा चढ़ाकर ओर  झूठी बाते बताई गई । कहां गया कि मैने सबसे पहले फ्लाइट में  खाना मांगा गुस्सा किया सुनील पर जूता फेंका।

ये सारी बातें जूता फेंकने और गुस्सा करने की कुछ  मीडिया वालों ने ही फैलाई थी ।  इस घटना के बाद कपिल ने सुनील से माफी मांगी थी और ट्विटर पर फेसबुक पर लंबा पोस्ट लेकर अपनी भावना जाहिर की और कहा था कि वह सुनील को भाई की तरह मानते है ।

वही उस वक्त सुनील ने कहा था कि कपिल ने उसे काफी ठेस पहुंचाई  ओर सलाह दी कि इंसानों की भी इज्जत करें । सिर्फ  जानवरों की नहीं।  उन्होंने यह यह भी लिखा था कि अगर  कोई आपको सुधार रहा है तो उसे गलियां नहीं दे।

बाद में कपिल ने कहा था कि उन्होंने सुनील से कोई झगड़ा नहीं किया था ।  असली बहस चंदन प्रभाकर से हुई थी । फ्लाइट  से पहले ही उन्हें तनाव था इस वजह से उन्होंने चंदन पर गुस्सा निकाल दिया।  2020 में दोनों एक शादी  ही मिले और साथ में मंच शेयर किया।  इसके बाद सुनील ने कपिल को जन्मदिन की बधाई दी और धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते सुधरे ।  साल 2022 में सुनील ने कपिल के शो में 7 साल बाद वापसी की । फिलहाल दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा साथ काम कर रहे हैं

2017 में झगड़े के बाद सुनील और कपिल के साथ काम करने  करना बंद कर दिया था ।  सलमान खान ने दोनों को फिर से मिलने की कोशिश की थी।  2018 में सलमान  द कपिल शर्मा शो के प्रोड्यूसर बने उन्होंने चाहा था कि सुनील शो में फिर से वापसी करें ।

दिसंबर 2018 में सुनील ग्रोवर ने इस बात को कंफर्म किया था कि सलमान ने उनसे इस बारे में बात की थी । इसलिए उनके पास कपिल के शो में काम करने का समय नहीं है  बाद में 22 दिसंबर 2019 को सोहिल खान की बर्थडे पार्टी में सुनील और कपिल एक साथ नजर आए ।  उन्होंने सलमान खान के साथ फोटो खिंचवाई ।

वेबसीरीज और फिल्मी करियर

Sunil Grover ने  तांडव और सनफ्लावर जैसी वेब सीरीज में दमदार एक्टिंग की जब सुनील कपिल के शो में नजर नहीं आए तब  उन्होंने कानपुर वाले खुरानज  और गैंग्स ऑफ़ फिल्मीस्तान जैसे कॉमेडी शो में काम किया जो ज्यादा दिन नहीं चला ।

2021 में सुनील ने वेबसीरीज  तांडव में गोपाल चौहान के रूप में नजर आए थे।  इसमें सैफ अली खान ,कुमुद  मिश्रा मोहम्मद  जीशान  जैसे कलाकार शामिल थे । इस साल उन्होंने सनफ्लावर वेब सीरीज में सोनू सिंह का किरदार निभाया।  इस  रोल के लिए  सुनील ने 8 किलो वजन घटाया था ।

इन  टीवी शो के अलावा sunil Grover ने गब्बर इज बैक , द लेजेंड ऑफ भगत सिंह,  भारत ओर जवान जैसी फिल्मों  काम किया है । बागी मूवी में उन्होंने श्रद्धा कपूर के बाप का  रोल भी निभाया था ।

सुनील ने मंदिरा बेदी की साड़ी पहनकर रैप वॉक किया था ।

साल 2015 में मंदिरा बेदी  ने अपनी डिजाइन की  हुई साड़ियों का फैशन शो आयोजित किया था । इस शो में प्रोफेशनल मॉडल से बजाय गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर सुपरस्टार बने थे । यह घटना मिंत्रा फैशन वीक में हुआ था । जब सुनील ने स्पोर्ट  शूज के साथ गुलाबी और सुनहरी साड़ी पहनी थी ।

Sunil Grover की पत्नी का नाम आरती ग्रोवर  है उनके एक बेटा है सुनील के मुताबिक वो कहीं भी परफॉर्म करने से पहले अपने सारे जोक अपनी बीबी  को सुनते हैं । अगर वो हस पड़ी तो सुनील उस जोक्स  पर परफॉर्मेंस करते हैं । और अगर वह नहीं हंसी तो समझ लेते हैं कि वह जोक्स ऑडियंस  के सामने नहीं चलेगा ।

साल 2022 में सुनील को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनकी चार बाईपास सर्जरी हुई थी।  डॉक्टर ने 1 महीने का आराम दिया लेकिन मैं 25 दिन में ही काम पर लौट आए थे

https://en.wikipedia.org/wiki/Sunil_Groverसुनील  की नेटवर्क 21 करोड़ है । बे मुंबई के शानदार डुप्लेक्स घर के  मालिक है ।

सुनील को गुत्थी के किरदार का आइडिया कैसे आया

Sunil Grover ने गुत्थी का किरदार अपने आस पास की जिंदगियों से उठाया है उन्होंने बताया कि उनके कॉलेज में कुछ लड़कियां बालों में खास अंदाज में रिबन लगाकर आती थी जिससे वो गुत्थी लगती थी।वे उनको काफी गौर से देखते थे । Himalaya wellness success story  : मां के कंगन बेचकर शुरू की हिमालय आज 100+देशों में कारोबार

अगर हालात आपको रोकते हैं, तो याद रखिए — सपनों का पीछा न छोड़ना ही असली जीत है।”– Sunil Grover

Sunil Grover ki kahani हमे सिखाती है कि संघर्ष से घबराने वाले कभी सक्सेस नहीं होते है ।

safltakikhani@gmail.com

View Comments

Recent Posts

LG Success story in hindi: क्रीम, टूथपेस्ट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का सफर ।

LG Success story in hindi: क्रीम, टूथपेस्ट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का सफर ।  LG…

4 days ago

BSNL Success story hindi : 2026 में BSNL ने कैसे जिओ ओर एयरटेल को टक्कर दी।

BSNL Success story hindi : 2026 में BSNL ने कैसे जिओ ओर एयरटेल को टक्कर…

2 weeks ago

Repido success story in  hindi : कैसे एक जीरो स्टार्टअप बना इंडिया का बाइक टैक्सी किंग

Repido success story in  hindi : कैसे एक जीरो स्टार्टअप बना इंडिया का बाइक टैक्सी…

3 weeks ago

Patanjali success story:  पतंजलि की सफलता ओर विवादों की कहानी 

Patanjali success story:  पतंजलि की सफलता ओर विवादों की कहानी    Patanjali success story:  भारत…

4 weeks ago

Telegram success story : रूस से भागकर शुरू की Telegram । आज 100 करोड़ से ज्यादा एक्टिव

Telegram success story : रूस से भागकर शुरू की  Telegram । आज 100 करोड़ से…

4 weeks ago