Success story

LG Success story in hindi: क्रीम, टूथपेस्ट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का सफर ।

LG Success story in hindi: क्रीम, टूथपेस्ट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का सफर । 

LG Success story in hindi में जानिए कैसे एक क्रीम बनाने वाली कंपनी बनी दुनिया की टॉप इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड। आज जिसका मार्केट कैप 1.3 लाख करोड़ है ।

दोस्तो आज हम बात करेंगे एक ऐसी कंपनी की जिसने साउथ कोरिया के एक छोटे से शहर से होकर हर घर में अपनी जगह बनाई ,हम बात कर रहे है। LG इलेक्ट्रॉनिक्स की,क्या आपको पता है LG का पहले का नाम गोल्ड स्टार था । LG कंपनी का मुख्यालय सियोल, दक्षिण कोरिया में स्थित है। आज कंपनी का वर्तमान नारा “लाइफ्स गुड” (Life’s Good) है। 

दुनिया के बड़े बिजनेसमैन मानते हैं कि बिजनेस को अगर लगातार आगे बढ़ाना है तो बदलती दुनिया के हिसाब से बिजनेस और खुद को  बदलना होगा।  साउथ कोरिया की कंपनी LG ने भी सफलता के  इसी मंत्र को पूरी तरह अपनाया।

1947 में लकी गोल्ड स्टार नाम से शुरू हुई इस कंपनी ने अपना बाजार बढ़ाने के लिए नाम तक बदल दिया।  कंपनी के फाउंडर कू इन होए का मानना था  कि कंपनी लोगों और उनकी जरूरत को ध्यान में रखकर ही बनती है । LG ने शुरुआत से ही लोगों की  जरूरतों को ध्यान में रखकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया।  जहां से शुरू हुई वहां के लोगों के लिए पहले क्रीम , रेडियो और टीवी तक बनाकर  दिए।  भारत में LG लगभग हर घर तक अपना नाम बनाने में कामयाब रही।

क्रीम और टूथपेस्ट बनाने से हुई कंपनी की शुरुआत ।

कू इन होए: LG कंपनी के फाउंडर( साउथ कोरिया)

 

LG Success story in hindi: LG आधिकारिक रूप से 1958 में अस्तित्व में आई। लेकिन इसकी असल शुरुआत 1947 में हुई।  को इन- होए नाम के बिजनेस मैन ने जनवरी  1947 में साउथ कोरिया में लकी केमिकल्स कंपनी की नींव  रखी। इसी कंपनी सबसे पहले कोरिया में  फेशियल क्रीम बनाई ।  इसकी क्रीम  मशहूर होने पर  कंपनी ने 1955 में टूथपेस्ट बेचना शुरू कर दिया। कू इन होए अपने इस बिजनेस का विस्तार करना चाहते थे ।

इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रीज में एंट्री

1955 के  बाद उन्होंने 1958 में गोल्ड स्टार नाम की कंपनी  शुरू की । यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाती थी।  इसी कंपनी ने नवंबर 1959 में पहला कोरियन रेडियो बनाया, फिर कंपनी ने  टीवी बनाना भी शुरू किया।  जनवरी 1983 में जाकर लकी ग्रुप का नाम बदलकर लकी गोल्ड स्टार ग्रुप हो गया ।

अमेरिका ,यूरोप की कंपनियों को टक्कर देने के लिए बना LG

कोरिया में कू इन होए की कंपनी चल पड़ी थी । उन्हें अपने प्रोडक्ट को विदेश तक पहुंचाना था ।इसी सोच पर काम करते हुए कंपनी ने अपना नाम छोटा करना चाह ताकि लोगों को जल्दी याद हो जाए । इसलिए 1995 में लकी गोल्ड स्टार ग्रुप का नाम शॉर्टकट होकर LG हो गया।

क्या आपको पता है LG का फुल फॉर्म “Life is good “नहीं है  ,लाइफ इज गुड कंपनी की बस एक मार्केटिंग टैगलाइन है। LG के फाउंडर शुरुआत से ही हर इंडस्ट्री में कदम रखने की चाह रखते थे। उन्होंने अपनी कंपनी के बैनर तले दवाइयां भी बनाने की सोची।  एक लंबी लड़ाई और कागजी कार्रवाई के बाद 2003 में LG की कंपनी द्वारा बनाई गई दवाई को पहली बार अमेरिकी की अनुमति मिली। इसके बाद कंपनी दवाई भी बनाने लगी।  और साथ-साथ 2004 में LG दुनिया की बेस्ट आईटी कंपनी भी घोषित हुई।

 आज बेस्ट आईटी कंपनी LG की कुल 30 कंपनियां।

 2012 में LG केमिकल्स को दुनिया की सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक कार बैटरी कंपनी घोषित किया गया। LG कॉरपोरेशन 30 कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है । यह मोटे तौर पर तीन तरह के बिजनेस में है इलेक्ट्रॉनिक्स केमिकल्स और टेलीकॉम सर्विसेज ।

इलेक्ट्रॉनिक्स में होम एम्पलाइज और एयर सॉल्यूशन होम इंटरटेनमेंट  हैं। वही केमिकल्स में पेट्रोकेमिकल्स ,एडवांस्ड मैटेरियल  के अलावा LG दवाई आदि भी बनाती है । वही बिजनेस सॉल्यूशन में सोलर सॉल्यूशन एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशन में प्रदान करती है।

LG का मोबाइल मार्केट से बाहर होना

LG ही वह कंपनी थी जिसने  कैपेसिटीव टच स्क्रीन और आलटच यूआई वाला पहला फोन मार्केट में उतारा था।

 

LG Success story in hindi: LG ने अगस्त 2021  में मोबाइल मार्केट से पूरी तरह बाहर होने का फैसला कर लिया था । उस समय इसकी वैश्विक बाजार में उपस्थिति काफी कम थी।  लेकिन LG फोन्स का अमेरिका में बाजार अच्छा खासा था । “स्टेटिस्टा ग्लोबल कंज्यूमर सर्वे ” के हिसाब से अगस्त 2021 में  अमेरिका में एलजी स्मार्ट फोन में 10 फीसदी थे ।

दरअसल कंपनी ने ये यह फैसला दूसरे बिजनेस को ध्यान लगाने के लिए लिया था । LG ही वह कंपनी थी जिसने  कैपेसिटीव  टच स्क्रीन और alltouch यूआई वाला पहला फोन मार्केट में उतारा था । यह फोन” LG KE 850 Prada ” जो दिसंबर 2006 में लॉन्च हुआ।

 लेकिन जनवरी 2007 में आए apple के पहले आईफोन के आगे LG के prada  मोबाइल की बिक्री कम पड़ गई।  आज हर कोई आईफोन को टच स्क्रीन मोबाइल की शुरुआत के तौर पर देखता है ।  जबकि LG का योगदान काफी हद तक भुला दिया गया है।

भारत में LG का सफर

भारत में बिजनेस के लिए LG को 10 साल का इंतजार करना पड़ा।  LG उन चुनिंदा ब्रांड में से है जो भारत में टीवी पैनल्स बनाती है । भारत में टीवी का बाजार करीब 80 हजार करोड रुपए का है।  रिपोर्ट्स की माने  तो मौजूदा समय में इलेक्ट्रोनिक्स  का भारत में मार्केट से 30% के करीब है ।

LG की  भारत में शुरुआत

LG की भारत में शुरुआत चुनौतियों से भरी थी ।  भारत सरकार द्वारा विदेशी कंपनियों के  स्वतंत्र रूप से प्रोडक्शन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद 1986 से 1996 तक LG को भारतीय बाजार में जगह नहीं मिली थी । 1997 में इजाजत मिलने के बाद  LG ने भारत में अपना पहला प्रोडक्शन लॉन्च किया। LG ने भारत में पहले साल ही  करीब 100 करोड़ का रेवेन्यू जेनरेट कर लिया। साल  2016 में भारत में LG को मोस्ट अट्रैक्टिव ब्रांड का अवार्ड मिला।  अभी उत्तर प्रदेश के नोएडा और महाराष्ट्र के रंजनगाव में LG की  प्रोडक्शन यूनिट है।

LG का भविष्य: रोबोट ओर 5G

LG मौजूदा समय में रोबोट्स पर जोर दे रही है । भविष्य की जिंदगी को आसान करने के लिए  कोरियन इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री की दो पावर हाउस कंपनी सैमसंग और LG रोबोट बनाने में लगी हुई है । 5G आने के बाद LG अपने कॉम्पटीटर सैमसंग को टक्कर देने के लिए नई रोबोट पर काम कर रही है। BYD Success story : भाई से उधार लेकर शुरू की अब टेस्ला को टक्कर की तैयारी 

LG जल्दी एक ऐसा रोबोट बनाएगी  5G नेटवर्क के साथ तेजी से काम करेगा । इससे पहले 2018 में LG ने रोबोस्टर के मैनेजमेंट राइट्स लिए थे । इसी के बाद कंपनी तेजी से रोबोट बनाने में लग गई थी। इसके चलते जो बिक्री  2023 में लगभग 200 करोड रुपए से बढ़कर 2025 में लगभग 800 करोड रुपए हो गई।

कंपनी की हिस्सेदारी ओर IPO

LG Success story in hindi, आज दुनिया में LG की वॉशिंग मशीन मार्केट में  33% , रेफ्रिजरेटर 30%, और पैनल टीवी 28% जैसे सेगमेंट के साथ  में टॉप पर है ।

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ अक्टूबर 2025 में आया था। इसकी शानदार लिस्टिंग हुई और वर्तमान में इसका आंकड़ा करीब  ₹1.16 लाख करोड़ तक पहुँच गया है। LG आज टीवी , एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, और लैपटॉप जैसे उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है ।

Lg की सबसे बड़ी प्रोडक्शन यूनिट साउथ कोरिया में है । जिसे वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम ने  लाइट हाइट हाउस फैक्ट्री घोषित किया था।

“भविष्य की जरूरतों को ध्यान  में रखते हुए बनाई गई इमारतों फैक्ट्री आदि को लाइट हाउस कहा जाता है “।https://en.wikipedia.org/wiki/LG

  1. साउथ कोरिया के शहर चांगवो में LG इलेक्ट्रॉनिक्स की सबसे बड़ी प्रोडक्शन यूनिट है।

आज इसका मार्केट कैप 1.31 लाख करोड़ है। FY2025 में कम्पनी ने 24367 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट  किया।  आज 128 देशों में कंपनी का मार्केट फैला है। BSNL Success story hindi : 2026 में BSNL ने कैसे जिओ ओर एयरटेल को टक्कर दी।

LG Success story in hindi  यह साबित करती है कि समय के साथ बदलना ही असली सफलता की कुंजी है। जो  कंपनी समय के साथ बदलती है वही आगे बढ़ती है आज LG क्रीम और टूथपेस्ट से शुरू होकर आज LG एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर बन चुकी है।

safltakikhani@gmail.com

Recent Posts

BSNL Success story hindi : 2026 में BSNL ने कैसे जिओ ओर एयरटेल को टक्कर दी।

BSNL Success story hindi : 2026 में BSNL ने कैसे जिओ ओर एयरटेल को टक्कर…

2 weeks ago

Repido success story in  hindi : कैसे एक जीरो स्टार्टअप बना इंडिया का बाइक टैक्सी किंग

Repido success story in  hindi : कैसे एक जीरो स्टार्टअप बना इंडिया का बाइक टैक्सी…

3 weeks ago

Patanjali success story:  पतंजलि की सफलता ओर विवादों की कहानी 

Patanjali success story:  पतंजलि की सफलता ओर विवादों की कहानी    Patanjali success story:  भारत…

4 weeks ago

Telegram success story : रूस से भागकर शुरू की Telegram । आज 100 करोड़ से ज्यादा एक्टिव

Telegram success story : रूस से भागकर शुरू की  Telegram । आज 100 करोड़ से…

4 weeks ago

Red Bull success story hindi : दवाई बेचने वाले ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी ड्रिंक कंपनी

 Red Bull success story hindi : दवाई बेचने वाले ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी…

1 month ago