Physics wallah success story in hindi : 5000 से फिजिक्स वाला की शुरुआत आज कंपनी की नेटवर्क 9000 करोड़ । जिसकी कामयाबी पर वेब सीरीज बनी 

Physics wallah success story in hindi: 5000 से फिजिक्स वाला की शुरुआत । आज कंपनी की नेटवर्थ 9000 करोड़ । जिसकी कामयाबी पर वेब सीरीज बनी

Physics wallah success story in hindi:

 

क्या आपने कभी सोचा है कि एक टीचर जो कभी सिर्फ 3000 की सेलरी पर कोचिंग पढ़ाता था । जिसने आज पूरे देश में  एजुकेशन सिस्टम को बदल को रख दिया ।  आज  मैं  बात कर रहा हूँ अलख पांडे की जिसे आज दुनिया “फिजिक्स वाला ” के नाम से जानती है । 

एक समय में जब बड़ी बड़ी एजुकेशन टेक कंपनी हजारों करोड़ों का घाटा कर रही थी । वहां अलख पांडे ने दिखा दिया कि अगर नियत साफ हो ओर कंटेंट दमदार हो तो एक छोटा सा यूट्यूब चैनल भी 9000 करोड़ से ज्यादा की यूनिकॉर्न कंपनी बन सकती है 

Physics wallah success story in hindi: 2015 में ₹5000 से कंपनी की शुरुआत हुई । आज उसकी नेटवर्थ  9000 करोड रुपए हैं । यूनिकॉर्न का टेक मिल गया ।  नाम है फिजिक्स वाला । जिसकी शुरुआत इंजीनियर ड्रॉप आउट अलग पांडे ने की थी।

कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर फिजिक्स वाला ने  4300 स्टूडेंट को कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कराने का ऐलान किया था । सैमसंग ने फिजिक्स वाला के साथ मिलकर टीवी के लिए सैमसंग एजुकेशन हब एप लॉन्च किया था ।

अलख पांडे: जीवन परिचय 

Physics wallah (alakh pande)
Physics wallah (alakh pande)

 

Physics wallah success story in hindi: अलख पांडे का जन्म 2 अक्टूबर 1991 को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में हुआ। बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी । आठवीं कक्षा से ही उन्होंने ट्यूशन शुरू किया, पहले चौथी कक्षा के बच्चों को पढ़ाया। 11 वीं -12 वीं में 9th वालों को फिजिक्स-मैथ्स सिखाया।

12 वीं के बाद HBTI कानपुर से इंजीनियरिंग की, लेकिन 2014 में  तीसरे साल एजुकेशन लोन और गरीबी के कारण ड्रॉपआउट हो गए।   स्कूल के दिनों में उन्होंने और उनकी दीदी ने ट्यूशन से परिवार की मदद की। इंजीनियरिंग करते वक्त भी उन्होंने ट्यूशन पढ़ाना जारी रखा।

इजीनियरिंग छोड़ने के बाद उन्होंने कोचिंग सेंटर में पढ़ना शुरू किया।  उन्हें 11th 12th के आईआईटी JEE की तैयारी करने वाले बच्चों के क्वेश्चन सॉल्वर टीचिंग टीचर की जॉब मिली । अलख फिजिक्स  के कांसेप्ट को बड़े आसानी से सॉल्व करने लगे थे । जिसकी वजह से उनकी डिमांड बढ़ने लगी थी।

कुछ वक्त बाद कोचिंग सेंटर के मालिक ने  उन्हें नौकरी से निकाल दिया । वे साइकिल से कोचिंग जाते, बिना स्टैंड वाली साइकिल को दूसरों के सहारे खड़ा करते। उसके बाद उन्होंने कुछ और कोचिंग सेंटर में काम किया ,लेकिन वहां भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिके।

2015 में फिजिक्स वाला की शुरुआत

Physics wallah ki team

अलख पांडे ने 2015 में दोस्त आमिर  फारुकी  साथ मिलकर फिजिक्स वाला की शुरुआत की थी । तब कंपनी का बजट ₹5000 था । अलख पूरे शहर में फेमस होने लगे थे । पूरे शहर में बड़े-बड़े पोस्टर लग रहे थे।  कोचिंग सेंटर में  भी भीड़ बढ़ने लगी थी। सेंटर के पास की जगह  की कमी  होने लगी थी । इसी समय अलग पांडे 4G और नई टेक्नोलॉजी सीख रहे थे।

ट्यूब पर PHYSICS WALLAH की शुरुआत।

टेक्नोलॉजी पर एक्सपेरिमेंट के बाद 2015 में अलग पांडे ने यूट्यूब पर अपना चैनल स्टार्ट किया । चैनल का नाम था ,फिजिक्स वाला अलख ” रखा । यूट्यूब के साथ-साथ उन्होंने अपना एक फेसबुक पेज बनाया।  शुरुआत में अलख  फेसबुक पेज पर साइंस के मीम्स और क्विज डालते थे।  तब उन्हें यह पता नहीं था कि यूट्यूब से कमाई भी होती है। बे तो बस  ऑडियंस बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे थे । 

उस समय यूट्यूब पर IIT -JEE  की तैयारी करने वाले टीचर की संख्या कम थी।  बड़े लेवल पर ऑडियंस प्रोबलम सॉल्विंग टीचर की तलाश कर रहे थे।  हालांकि उन दिनों अलख का फोकस कोचिंग सेंटर ही था । यूट्यूब पर शुरुआत में उनका कंटेंट नहीं चला । हालांकि  उन्होंने वीडियो डालना कभी बंद नहीं किया।  दो से तीन साल तक ऐसे ही सिलसिला चलता रहा । 2017 में फिजिक्स वाला के 3897 सब्सक्राइबर थे । 

2018 में फ्री कंटेंट के साथ पूरी तरह ऑनलाइन हुई Physics wahllah

देश में 4G के साथ  लोग डिजिटल की तरफ शिफ्ट हो रहे थे । तब फिजिक्स वाला ने खुद को ऑनलाइन किया और यूट्यूब पर फ्री कंटेंट डाला।  2018 में अलख को यूट्यूब से ₹8000 का पहला चेक आया । इस समय उनके चैनल पर 50,000 सब्सक्राइब थे। 1 साल बाद  2019 में फिजिक्स वाला के  20 लाख सब्सक्राइबर हो गए।

2020 में फिजिक्स वाला ने ऐप लॉन्च किया।

2020 में कोरोना ने  दस्तक दी । देशभर के स्टूडेंट  ने ऑनलाइन का रुख किया । अलख  ने भी इस मौके का फायदा उठाया ओर यूट्यूब चैनल पर अलग-अलग कोर्स  से कंटेंट अपलोड किया।  स्टूडेंट को अलख का कंटेंट बहुत पसंद आने लगा था ।  2020 को उन्होंने अपना ऐप लॉन्च किया । इस ऐप के जरिए केमिस्ट्री  ओर  फिजिक्स  के कठिन सवालों के जवाब अलग पांडे देने लगे थे ।

उस  वक्त के मार्केट में कई सारे ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म आ चुके थे।  इसी समय अलख ने सिर्फ ₹3000 प्रति विषय के हिसाब से कोर्स ऑफर करने शुरू किया।  उनके पहले ऑनलाइन बैच में करीब 60000 से  ज्यादा स्टूडेंट ने  एडमिशन लिया । आज देखते देखते एप के 1.6 करोड़  से ज्यादा डाउनलोड है ।

2022 में फिजिक्स वाला पर बन चुकी है वेब सीरीज।

Physics wallah पर बनी बेबसीरीज
Physics wallah पर बनी बेबसीरीज (अमेजॉन मिनी टीवी)

फिजिक्स वाला की सक्सेस  स्टोरी पर अमेजॉन मिनी टीवी ने 2022 में वेब सीरीज  बनाई।  फिजिक्स वाला की शुरुआती कमाई यूट्यूब से हुई।  कंपनी ने  इस कमाई को कंपनी  के विस्तार, ब्रांडिंग और अधिक  लर्निंग सेंटर खोलने  ओर नए कोर्स विकल्पों की शुरुआत के लिए किया।

आज फिजिक्स वाला के 50 से ज्यादा यूट्यूब चैनल

2022 में कंपनी ने 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 800 करोड रुपए की फंडिंग ली।  आज कंपनी के 50 से ज्यादा यूट्यूब चैनल है । इन चैनलों पर लाखों सब्सक्राइबर  है ।

देश के अलग-अलग राज्यों में कंपनी के 100 से  ज्यादा सेंटर है । कंपनी ने पिछले 1 साल में UAK की K- 12 ऑनलाइन ,ऑफलाइन  लर्निंग स्टार्टअप नॉलेज प्लेनेट के साथ-साथ , आई न्यूरॉन ,एल्टिस वोट्रेक्स, प्रेप ऑनलाइन और Free CO को खरीद लिया।

2023 में फिजिक्स वाला ने केरल की कंपनी Xylem लर्निंग में 500 करोड रुपए का निवेश किया।  Xylem कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करवाती है। इस निवेश से  कंपनी दक्षिण भारत में खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

अलख पांडे :” पढ़ाई वहां से होगी जा से बच्चों को समझ आएगा।

Physics  wallah : 

Founder Name– अलख पांडे (Alakh Pandey)

Date of Birth – 2 अक्टूबर 1991

जन्म स्थान –  उत्तर प्रदेश, भारत

Education – HBTI कानपुर (Engineering Dropout)

Company Name- Physics Wallah (PW)

Founded Year-2015 ,को-फाउंडर- आमिर फारुकी

कंपनी मार्केट वैल्यू -लगभग ₹9000 करोड़

App Name- Physics Wallah App

App डाउनलोड – 1.6 करोड़+

पहली इनकम (YouTube)-  ₹8000 (2018)

वेब सीरीज – Amazon Mini TV (2022)T

arget exam – IIT-JEE, NEET, Board Exams

https://en.wikipedia.org/wiki/Physics_Wallah

हेडक्वार्टर – नोएडा, भारत

2015 में अलग पांडे ने प्रयागराज के कोचिंग सेंटर से कंपनी की शुरुआत की।  यूट्यूब पर फिजिक्स वाला अलख से पहला चैनल स्टार्ट किया।

2017 में फिजिक्स वाला के यूट्यूब पर 3897 सब्सक्राइबर थे ।

2018 में कंपनी को यूट्यूब से 8000 रुपए का चेक आया ।

2019 में फिजिक्स वाला के 20 लाख सब्सक्राइबर हो गए।

18 मई 2020 को फिजिक्स वाला ने अपना ऐप लॉन्च किया।

2022 में कंपनी को 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 800 करोड रुपए का निवेश मिला । आज कंपनी का 50 से ज्यादा यूट्यूब चैनल है।Patanjali success story:  पतंजलि की सफलता ओर विवादों की कहानी   

Physics Wallah सिर्फ एक कंपनी नहीं है, बल्कि यह एक मिशन है कि सस्ती और गुणवत्ता वाली शिक्षा हर छात्र तक पहुंचाना।

Physics wallah success story in hindi हमे सिखाती हैं कि  “अगर इरादा मजबूत हो, तो ₹5000 से भी 9000 करोड़ का सफर तय किया जा सकता है।”

1 thought on “Physics wallah success story in hindi : 5000 से फिजिक्स वाला की शुरुआत आज कंपनी की नेटवर्क 9000 करोड़ । जिसकी कामयाबी पर वेब सीरीज बनी ”

Leave a Comment