Walmart Success Story in Hindi: दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी की पूरी कहानी

Walmart Success Story in Hindi: जानिए कैसे सैम वॉल्टन ने एक छोटे स्टोर से दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बनाई। वॉलमार्ट के बिजनेस मॉडल, Amazon से मुकाबला, भारत में कारोबार और 10 रोचक तथ्यों की पूरी कहानी।
स्थापना – 12 जुलाई 1962 ( अर्कांसस ,अमेरिका में)
संस्थापक – सेम वॉल्टन
मार्केट कैप – 391 विलियन डॉलर
वॉलमार्ट जिसने दुनिया के लिए खरीदारी को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया । वॉलमार्ट पहली रिटेल कंपनी है जिसने डिस्काउंट मॉडल को ईजाद दी। एक बार जैक मा ने कहा था कि अगर मैं अलीबाबा को वॉलमार्ट नहीं बना पाया तो मुझे जिंदगी भर इसका अफसोस रहेगा।
एवरिडो लो कॉस्ट प्राइजिंग की फ़िलोस्पी से वॉलमार्ट रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया भर में नंबर वन कंपनी है । लेकिन नेटवर्थ के मामले में अब भी यह अमेजॉन से पीछे है । साल 2000 की शुरुआत की दौर में वॉलमार्ट का रेवेन्यू अमेजॉन के मुकाबले 16 गुना ज्यादा था ।
आज कंपनी का मुनाफे में पिछड़ गई है । भारत में वॉलमार्ट अपने इंटरनेशनल मॉडल से अलग रिटेल के बजाय होलसेल मॉडल पर बिजनेस करती है । इतना ही नहीं आज यह फ्लिपकार्ट और फोन पे जैसी कंपनियां की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है ।
सफलता की कहानी में आज हम बात करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कम्पनी walmart success story in hindi के बारे में …

वॉलमार्ट दुनिया के 24 देशों में 10,500 से ज्यादा स्टोर्स संचालित करती है । वॉलमार्ट की शुरुआत 4 जुलाई 1962 को हुई । वॉलमार्ट ने अपना पहला स्टोर अमेरिका के अर्कांसस में खोला। जब एक बिजनेसमैन सैम वॉल्टन को सेल्समैन की नौकरी से निकाल दिया।
तब उन्होंने डिस्काउंट प्राइस पर चीजें बेचने के लिए इस स्टोर को खोला । 1967 तक आते-आते इस मॉडल से कंपनी को काफी मुनाफा किया। 1992 में सैम वॉल्टन के निधन के बाद उनके पहले स्टोर को उनकी याद में एक म्यूजियम का रूप दे दिया गया।
आज इस म्यूजियम में सैम की उपलब्धियां के साथ साथ लोगो के लिए एक कैफे भी मौजूद है।
वॉलमार्ट का सबसे बड़ा कॉम्पिटीटर अमेजॉन रहा है। शुरुआत में 1965 से 2000 तक वॉलमार्ट का गोल्डन टाइम रहा । लेकिन अमेजॉन के बाजार में आने के बाद परिस्थितियां बदल गई ।आज बोलमार्ट की कुल नेटवर्थ 391 विलयन डॉलर है। जबकि अमेजॉन 1.4 ट्रिलियन डॉलर नेटवर्थ वाली कंपनी है ।
Walmart vs Amazon: कौन है ज्यादा ताकतवर?
Walmart success story in hindi : एक्सपर्टों के मुताबिक़ प्राइस वॉर में जीत जाने वाली वॉलमार्ट पर अपने फिजिकल स्टोर् बेयर हाउस के किराए का दवाब रहता है । जबकि अमेजॉन वर्चुअल बिजनेस करती है । बही वॉलमार्ट की सप्लाई चेन अपने बड़े बड़े स्टोर्स में सामान करके रखने के हिसाब से है ,लेकिन एमेजॉन लोगों को घर जाकर प्रोडक्ट डिलीवर करती है ।
एमेजॉन के इसी सप्लाई चेन ने वॉलमार्ट को हमेशा के लिए पीछे छोड़ दिया। शुरुआत में वॉलमार्ट ओर एमेजॉन के बीच कोलोब्रेशन की कोशिशें हुई थी । एमेजॉन के मालिक जेफ बेज़ोस खुद मानते है कि उन्होंने वॉलमार्ट को अच्छी तरह से स्टडी किया है । जबकि वॉलमार्ट अपनी रणनीतियों को लेकर गुप्त रही है ।

वॉलमार्ट 1970 ने शीटर बाजार में लिस्टिंग हुई । इसके दो साल बाद यह न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुई । कंपनी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज भी वॉल्टन परिवार ही वॉलमार्ट का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है ओर आधे से ज्यादा शेयर परिवार के पास है । इसके बाद वेनगार्ड ग्रुप के पास सबसे जायदा 5 प्रतिशत शेयर है।
वॉल्टन परिवार का सक्सेशन प्लान, जिससे मुकेश अंबानी भी मुरीद है।
1992 में कंपनी के फाउंडर सेम वॉल्टन की मौत के बाद उनके बिजनेस के ट्रांसफर को मैनेज किया गया । वॉल्टन परिवार ने 1988 से ही कंपनी के रोजाना के बिजनेस को मैनेजर्स के हाथों में सोफ दिया था । इसके बाद इस पर नजर रखने के लिए एक बोर्ड बना दिया था ।
सैम के बड़े बेटे रॉब वॉल्टन और उनके भतीजे स्टुअर्ट वॉल्टन वॉलमार्ट के बोर्ड में शामिल है । सैम ने अपनी मौत से 40 साल पहले 1953 में ही सक्सेशन प्लान को शुरू किया था । उसके मुताबिक उन्होंने बिजनेस का 80% चार बेटों में बांट दिया था । भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भी वॉल्टन परिवार के इस मॉडल के मुरीद है । उन्होंने भी इसी मॉडल के तहत अपने बिजनेस का उत्तराधिकारी प्लान बनाया।
60 अलग-अलग नामों से बिजनेस क्यों करती है वॉलमार्ट
वॉलमार्ट के आज दुनियाभर में 10500 से ज्यादा स्टोर मौजूद है। लेकिन उनमें से कई स्टोर्स वॉलमार्ट नाम से नहीं चलते । वॉलमार्ट दुनियाभर में 60 अलग-अलग नामों से ऑपरेट करता है ।वॉलमार्ट कई देशों में सिर्फ कंपनी खरीदता है ओर उसका नाम बिना बदले ही बिजनेस करती है। जैसे कि यूके में वॉलमार्ट ASDA नाम से चलता है । जापान में SEIYU ओर इंडिया में BEST PRICE।
कैनेडा – Walmart Canada
मिडिल अमेरिका- Costa Rica, El Salvador, Guatemala, Honduras, Nicaragua में Walmex
चिली – almart Chile
चीन – Walmart China, Yihaodian (ई-कॉमर्स), Sam’s Club
वॉलमार्ट के भारत में 28 होलसेल स्टोर्स है। इनमें से दो वॉलमार्ट की ओनरशिप में है । ओर बाकी सभी लीज़ पर है । वॉलमार्ट की भारत में भारती इंटरप्राइजेज के साथ 2007 में डील हुई थी । दोनों ने मिलकर 20 सुपर स्टोर्स खोले ,जिनका नाम रखा वेस्ट प्राइस । हालांकि 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था । इसके बाद वॉलमार्ट ने ही इसका संचालन किया ।
भारत में वॉलमार्ट का बिजनेस और फ्लिपकार्ट डील
2018 में वालमार्ट ने लगभग 16 अरब डॉलर (लगभग 1,07,662 करोड़ रुपये) में फ्लिपकार्ट के 77% शेयर खरीद लिये थे । फिर 2020 में फ्लिपकार्ट समूह ने भारत के वॉलमार्ट के थोक कारोबार को खरीद लिया ओर फ्लिपकार्ट हॉल सेल नेम से बिजनेश शुरू किया । भारत में फ्लिपकार्ट के अलावा मंत्रा और phone pe में भी सबसे ज्यादा शेयर होल्डिंग वॉलमार्ट के पास ही है ।
Walmart के बारे में रोचक बाते
1. क्या आप जानते है कि दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन वॉलमार्ट का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट केला( Banana ) है ।

बिजनेस इन्साइडर रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहक केले को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं । क्योंकि वे पेक करने और खाने में आसान और बहुत सस्ते है । कंपनी दुनिया भर में सालाना लगभग 1 ट्रिलियन पाउंड केले बेचती है । केले के बाद सबसे जायदा बिकने वाला प्रोडक्ट टॉयलेट पेपर है ।Lenskart : पीयूष बंसल की पूरी कहानी
2.सैम वॉल्टन ने नमक-हल्दी बेचकर अपना करियर शुरू किया था। बाद में एक स्टोर से उन्हें निकाला गया, जिससे उन्हें वॉलमार्ट बनाने की प्रेरणा मिली ।
3. 2 जुलाई 1962 को आर्कान्सा, अमेरिका में पहला स्टोर खुला। आज वह जगह म्यूजियम में तब्दील हो गई है ।
4. वॉल्टन परिवार की नेटवर्थ 432.4 अरब डॉलर है, जो गल्फ राजघरानों से भी ज्यादा है ।
5. अमेरिका में 80% परिवार हर हफ्ते वॉलमार्ट जाते हैं।वॉलमार्ट का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को कम कीमतों पर बेहतरीन उत्पाद और सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिसके कारण यह वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है ।https://en.wikipedia.org/wiki/Walmart
सालाना रेवेन्यू के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है और लगभग 35 लाख करोड़ रुपए का कारोबार करती है । आज वॉलमार्ट का मार्केट कैप लगभग 963 अरब डॉलर है । लेकिन फरबरी 2026 में बोलमार्ट में अपने 1 ट्रिलियन के मार्केट कैप को पूरा कर लिया था। लेकिन फिर उसके मार्केट कैप में गिरावट आ गई ।
Walmart success story in hindi हमे सिखाती है कि बड़ी सोच जो इंसान को बड़ा बनाती है ।
ऐसी ही कहानी के लिए हमारे व्हाट्सप चैनल से जरूर जुड़े । थैंक्स,
1 thought on “Walmart Success Story in Hindi: दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी की पूरी कहानी”