Success story

Warren Buffett: 97 लाख करोड़ का साम्राज्य

Warren Buffett: अखबार बेचने से  शुरूआत अब 97 लाख करोड़ का साम्राज्य

Warren Buffet: अखबार बेचने वाले लड़के से दुनिया के सबसे बड़े निवेशक बनने तक Warren Buffett की कहानी। जानिए 34 लाख करोड़ कैश रखने का राज़।

निवेश के जादूगर कहे जाने वाले warren Buffett  95 साल  में रिटायर्ड हुए जिनकी कुल संपत्ति 148 करोड़ डॉलर है ।जो अपने पास 34 लाख करोड़ कैश रखते है ।

60 साल पहले जब उन्होंने बर्कशायर हैथवे की कमान संभाली, तो कंपनी के  एक शेयर की कीमत  $18 थी ।  आज एक शेयर की कीमत 8 लाख डॉलर से भी ज्यादा है । यानी 60 साल में 45000 गुना की बढ़ोतरी हुई ।

Warren Buffett शुरू से अब तक नहीं बदले।  न  उनका तरीका ,न उनकी फिलासफी। आज  उनकी बर्कशायर हैथवे  34 लाख करोड़ कैश  के साथ आज दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनी है और buffet  दुनिया के 10 वे सबसे अमीर शख्स है ।

 Warren Buffett: अखबार बेचकर पहला शेयर खरीदा

साल 1929  में स्टॉक ब्रोकर हावर्ड बफेट अपनी पत्नी लैला ओर बेटी डोरिस के साथ अमेरिका के ओमाहा शहर में अपनी जिंदगी जी रहे थे । उसी वक्त अमेरिका में महामंदी का दौर शुरू हुआ था स्टॉक मार्केट क्रैश हो गया।  हावर्ड का काफी नुकसान हुआ।  परिवार का खर्च  चलाना मुश्किल हो गया ।

इसी बीच  30 अगस्त 1930 को उनके घर पर warren Buffett  का जन्म हुआ । पिता के कारण कम उम्र से ही बफेट बिजनेस इन्वेस्टमेंट में दिलचस्पी लेने लगे । लाइब्रेरी में उन्हें अमेरिकी बिजनेस राइटर फ्रांसिस मीनकर की किताब वन थाउजेंड वेस टू मेक 1000 डॉलर मिली।  जिससे उन्होंने  पैसे कमाने के तरीके  सीखे और अपनाए ।

6 साल की उम्र में च्यूइंगम बेची, 13 साल में टैक्स भरा।

मात्र 6 साल की उम्र में बोरेन ने दादा की किराने की दुकान से खरीदे चिंगम पड़ोसियों को बेचकर मुनाफा कमाया।  फिर वो कोका-कोला की  बोतले बेचने लगे। 6 बोतल के एक सेट से  पांच सेट कमाते बाद में उन्होंने अखबार ,गोल्फ बॉल,पॉपकॉर्न ओर  मूंगफली बेची।  जब 11 साल के हुए  तो बोरेन  न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज को घूमने गए ।

1942 में पिता हावर्ड अमेरिका कांग्रेस के मेंबर चुने गए । हालांकि बोरेन  वॉशिंगटन पोस्ट, अखबार बेचते रहें । जिससे उन्हें हर महीने 175 डॉलर की कमाई होती थी। इसी साल उन्होंने बड़ी बहन डोरिस के साथ 120 डॉलर के तीन शेयर खरीदे । ये शेयर अमेरिका  पेट्रोलियम कंपनी सीरीज  सर्विस के थे । 3 महीने बाद शेयर  का भाव गिरने लगा था। तो  बहन उन्हें  बेचने को कहने लगी । लेकिन वॉरेन ने इंतज़ार करने का फैसला किया ।

4 महीने बाद इन शेयरों  से 5 डॉलर का मुनाफा हुआ। 13 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया ।हाई स्कूल के दौरान 14 साल के वॉरेन ने  करीब 40 एकड़ खेती की जमीन खरीदी । ओर उनको किराए पर चढ़ा दिया । 17 साल के वॉरेन ने अपनी सेविंग से कुछ पिनबॉल मशीन खरीदी और नाई की दुकान पर लगादी ।

छोटी बहन की रूममेट से पहली नजर में प्यार फिर शादी ।

साल 1905 के गर्मियों का समय था warren अपनी  छोटी बहन बद्री से मिलने को कोलंबिया गए थे। बही भर्ती ने अपनी रूममेट सुसैन थॉमसन से उनकी मुलाकात कराई । उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया लेकिन सुसैन को कोई दिलचस्पी नहीं थी।  फिर भी वॉरेन सुसैन से दोस्ती बढ़ाने की कोशिश करते रहे । जल्दी ही वॉरेन  सुसैन के  पिता ओर  साइकोलॉजि के प्रोफेसर विलियम डॉक थॉमसन के करीबी बन गए । धीरे-धीरे सुसैन को  वॉरेन  का साथ पसंद आने लगा था। 2 साल की मशक्कत के बाद सुसैन ने वॉरेन से शादी के लिए सुसैन ने शादी कर ली ।

टेक्सटाइल से टॉप इन्वेस्टमेंट कंपनी तक 

1956 में वॉरेन ने एक  इंवेस्टमेंट पार्टनरशिप शुरू की थी। जिसका  नाम रखा “बफेट एसोसिएट्स लिमिटेड “ इसमें उन्होंने  दोस्त और परिवार वालों को जोड़ा । वॉरेन  को कम उम्र से ही भरोसा था की वैल्यू इन्वेस्टमेंट का  तरीका बहुत ज्यादा रिटर्न देगा। वॉरेन बताते  हैं कि प्रोफेसर ग्राहम ने मुझे निवेश के दो नियम सिखाए जिन्हें मैं हमेशा अपना रहा हूं । पहला  नियम कभी पैसा मत गवाओ दूसरा नियम पहले नियम को भी कभी मत भूलो। प्रोफेसर  ग्राहम  वैल्यू इन्वेस्टिंग के जनक थे।  उनकी इसी थ्योरी और  सीख से वॉरेन आज  दुनिया की सबसे बड़े निवेशक है ।

भरोसा टूटने पर खरीदी डूबती  टेक्सटाइल कंपनी

दिसंबर 1962 में अमेरिकी टेक्सटाइल कंपनी वर्क शायर हैथवे घाटे में चल रही थी । दिन में दिन क्लॉथ  मिले बंद हो रही थी।  तभी नौजवान इन्वेस्टमेंट वॉरेन  बफेट ने डूब रही कंपनी के शेयर प्राइस में एक  पैटर्न देखा । और उन्हें खरीदने लगे धीरे-धीरे उनके पास वर्क शायर हैथवे के 7% शेयर हो गए  लेकिन कंपनी को घाटे में देखकर बोरेन को लगा कि पैसा डूब जाएगा ।

1966 में वर्क शायर हैथवे के सीईओ स्टेटन ने वॉरेन  से 11.5 डॉलर पर कंपनी के शेयर खरीदने की पेशकश की। ये  फायदे का सौदा था।  वॉरेन राजी हो गए लेकिन कुछ दिन बाद जब तक दस्तावेज मिले तो उन पर शेयर का दाम 11.375 डॉलर लिखा था। पैसों का फर्क छोटा था लेकिन वॉरेन को भरोसा टूटने पर गुस्सा आया । उन्होंने शेयर बेचने की  बजाय  और खरीदना शुरू किया । ओर कंपनी के नए मालिक बन गए । बही  स्टेटन ओर उनके बेटे ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफ़ा दे दिया ।

डुबकी कंपनी को बचाने के लिए warren Buffet ने  कहीं कोशिश की लेकिन नाकामी  हाथ लगी । फिर उन्होंने वर्क शायर हैथवे को टैक्सटाइल  कंपनी के बजाय होल्डिंग कंपनी बना दिया।  इसके बाद कंपनी इंश्योरेंस एनर्जी, रेल डेयरी जैसे तमाम सेक्टर में काम करने लगी।  आज कंपनी 189 बिजनेस है ।

बोर्ड के सीईओ रहते वर्क शायर हैथवे ने  एप्पल ,कोका कोला  और बैंक ऑफ अमेरिका  समेत 41 कंपनियों में 25 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश किया । अगस्त 2024  में  बर्क शायर हैथवे 1 ट्रिलियन डॉलर यानी  90 लाख करोड रुपए की मार्केट कैप वाली अमेरिका की पहली नॉट टेक कंपनी बन गई । वर्क शायर हैथवे के पास  करीब 34 लाख करोड रुपए कैश है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है ।

34 लाख करोड़ कैसे क्यों रखते है ।

वर्क शायर हैथवे के पास 381 मिलियन डॉलर यानी 34 लाख करोड रुपए कैश है । उन्होंने यह  रकम न  कही निवेश की है न ही बैंक में जमा किया  ओर न  ही सोना चांदी खरीदा ।  इस रकम का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका ट्रेजेडी बिल के रूप में है ।  अमेरिका ट्रेज़री बिल करेंसी नोट की तरह  कैश ही माना जाता है । महंगाई के चलते हर साल इस मोटी रकम की वैल्यू 2% से 4% कम हो जाती है फिर भी वॉरेन ऐसा  करते हैं।

क्योंकि वॉरेन दशक में एक बार मिलने वाले मौके का इंतजार करते हैं।  जैसे 2020 की कोरोना महामारी 2018 लीमन ब्रदर्स क्राइसिस ओर 2000 का dot.com बबल्स क्राइसिस । 

ऐसे मौके पर ज्यादातर  कंपनियां कंगाल होने  लगती है। तब वॉरेन 40- 50 % डिस्काउंट पर स्टॉक खरीद लेते हैं । इसके लिए वे  कैश का इस्तेमाल करते हैं । 2020  में शेयर होल्डर की एक मीटिंग में उन्होंने कहा था । की अगले 20-30 सालों में ऐसा दो या तीन बार होगा जब सोने की बारिश हो रही होगी। तब हमें सिर्फ उसे समेटने  के लिए बाहर जाना होगा । लेकिन यह कोई नहीं जानता कि यह कब ओर कैसे  होगा।

50 साल की उम्र के बाद   कमाई 99% संपत्ति

11 साल की उम्र से इन्वेस्टमेंट करने वाले  वॉरेन बफेट ने अपनी 99% संपत्ति  50 साल की उम्र में बाद कमाई है।  खासकर 60- 70 की उम्र के बाद । दरअसल वॉरेन ने पैसा कमाने के लिए दो तरकीब अपनाई

1. वैल्यू इन्वेस्टिंग : Warren ने अपने गुरु प्रोफेसर बेंजामिन ग्राहम  की वैल्यू इन्वेस्टमेंट की थ्योरी अपनाई ।  इसके मुताबिक केवल वही स्टॉक या कंपनी करनी चाहिए जो अपनी एक्चुअल वैल्यू यानी असली कीमत से सस्ती हो । वॉरेन का फोकस हमेशा कंपनी की  इंटरनल वैल्यू, कैश फ्लो और लॉन्ग टर्म बिजनेस क्वालिटी पर रहा। न की शॉर्ट टर्म मार्केट प्राइस पर

2 कंपाउंडिंग: Warren ने न सिर्फ  पैसों से पैसा कमाया ,बल्कि कमाए हुए    पेसो से भी भी पैसा कमाया इसे ही कंपाउंडिंग कहते है। मान लीजिए किसी कंपनी में 10 साल के लिए ₹10000 लगाए उन्हें हर साल  10% रिटर्न मिला जो उसी कंपनी में इन्वेस्ट होता रहा  तो 10 साल बाद उन्हें कुल 25937 रुपए मिले । यानि हर साल मिलने वाले 10% ने भी पैसा कमाया ।

भले ही इससे ज्यादा पैसा कमाने से ज्यादा वक्त लगता है लेकिन जरूरी है कि कम पैसे से ज्यादा मुनाफा बनाया  जा सकता है । शुरुआती 20 साल में कमाई धीरे-धीरे बढ़ती है लेकिन इसके बाद  में कमाई का ग्राफ तेजी से ऊपर जाता है वॉरेन के साथ यही इफेक्ट 50 की उम्र के बाद हुआ ।

Warren Buffett के पैसा कमाने के चार मंत्र

1.जब लोग सतर्क हो तब लालची बन जाओ

वॉरेन बफे कहते हैं मेरी समझदारी का एक  का सीधा नियम है जब दूसरे  लालची हो तब खुद सतर्क रहो और जब  दूसरे डरे वह तब लालची बनो।

जब कभी शेयर मार्केट में लगातार गिरावट आती है, तो लोग  सतर्क  हो जाते हैं।  और पैसा निकालने लगते हैं वही जब उछाल  होता है तो  हर कोई शेयर खरीदने में जुट जाता है।  बफेट का मानना है कि निवेश का सबसे अच्छा समय वही  है जब लोग मार्केट में पैसा निकालने लगे या शेयर खरीदने से बचें क्योंकि तब आप कम दाम में शेयर खरीदने का मुनाफा उठा सकते हैं।

2008 में उन्होंने कहा था कि  भविष्य में बेरोजगारी बढ़ेगी  शेयर मार्केट में गिरावट आएगी । लोग पैसा निकलेंगे तब मैं अमेरिका शहर में पैसा लगाऊंगा।

2. बुरी खबर ही निवेशक की अच्छी दोस्त 

वॉरेन कहते हैं कि पैसा कमाने वालों को अच्छी खबर का इंतजार नहीं करना चाहिए । अंग्रेजी में उनकी  कही बात काफी मशहूर है “If you wait for the robins spring will be over” यानी अगर चिड़ियों के आने का इंतजार करेंगे तब तक  बसंत जा चुकी होगी । वॉरेन कहते हैं की बुरी खबर ही निवेशक की अच्छी दोस्त होती है । यह भविष्य का ऐसा  हिस्सा खरीदने का मौका देती है जिसका दाम कम और फायदा ज्यादा होता है ।

अमेरिकी शेयर मार्केट के डॉव  जॉन्स इंडेक्स के एग्जांपल से बफेट समझते हैं, पिछली सदी में महामंदी,विश्व युद्ध महामारी जैसी एक दर्जन से ज्यादा स्थितियां  आई ।  इस दौरान टॉप जॉन्स में काफी उतार चढ़ाव  आया  कुछ ने  बुरी खबरें देखकर पैसा निकाल लिया और नुकसान उठाया , कुछ टीके  रहे उन्होंने पैसा बनाया।  इस दौरान डॉव 66 से बढ़कर 48442 हो गया ।

3. वही चीज खरीदें जिसकी समझ हो 

जिस बिजनेस को आप नहीं समझ सकते उसमें पैसा मत लगाइए । पैसा वही  लगाओ या वही चीजें खरीदो जिसकी  समझ हो ।  में अगर आपको यह नहीं पता कि आईटी फॉर्म, बैंक, रियल एस्टेट जैसा कोई सेक्टर या प्रोडक्ट  पैसा कैसे कमाते हैं तो उसमें पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है।

निवेश करने से पहले सीखे की कंपनी क्या करती है कमाई कैसे करती है  कर्ज कितना है ,रिस्क क्या है खर्च कितना है इसके बाद निवेश कीजिए।  वॉरेन  कहते हैं कि फाइनेंस की बेसिक जानकारी बहुत जरूरी है । सबसे पहले कंपनी को समझो । फिर पैसा लगाओ इसके साथ अपनी स्किल बढ़ाओ ओर नई चीजें सीखो ।

4. लंबे समय के लिए निवेश करो और छोड़ दो 

वॉरेन कहते हैं कि मैं शेयर मार्केट में छोटे समय के उतर चढ़ाव को देखकर न  तो कोई अनुमान लगाता हूं न ही  पैसा लगता हूं । मुझे कोई अंदाजा नहीं है एक महीने, साल में शेयर की कीमत घटेगी या  बढ़ेगी ।

वॉरेन हमेशा लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की बात  करते है। आप  ऐसी कंपनी चुने जिस पर आप कम से कम 10 साल के निवेश कर सकते हैं । उन्होंने खुद 50 साल की उम्र के बाद 99% संपत्ति बनाई।

वॉरेन कहते है कि शेयर के चढ़ते घटते दाम से परेशान होकर बार-बार उन्हें खरीदने बेचने से नहीं तो सही मुनाफा होता है नहीं मन शांत रहता है अच्छी कंपनी चुने  और सही दाम पर शेयर खरीदे लंबे समय तक उसे होल्ड करें।

दिसंबर 2025 में वारेन बफेट ने अपने सीईओ के पद से रिटायरमेंट ले लिया । उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी ग्रेग एबेल को सौंप दी । वे  रिटायरमेंट के बाद उन्हें शांति और सुकून भरा जीवन बिताना चाहते है । वे सार्वजनिक कार्यक्रम में कम दिखेंगे । अब वे ओमाहा के  उसी घर में रहते है । जहां वे  67 साल से रह रहे है ।

1958 में वॉरेन  ने ओमाहा शहर में एक घर खरीदा । तब उसकी कीमत 31500 डॉलर थी आज के हिसाब से 3.2 करोड़ रुपये।  6280 वर्ग फीट में बने इस घर  में पांच बेडरूम दो बाथरूम है।

Warren Buffett की दूसरी शादी 

1977 में warren Buffett ओर  उनकी पत्नी सुसैन अलग अलग रहने लगे । दोनों ने तलाक नहीं लिया लेकिन सुसैन सेन फ्रांसिस्को में और वॉरेन  ओमाहा में  रहने लगे ।

2008 में एक इंटरव्यू  में बकेट ने कहा मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती सुसैन को जाने देना था।  इसमें 95% गलती मेरी थी।  मैं उसके साथ ताल मेल  नहीं बैठा सका । सुसैन  चाहती थी कि लोग उन्हें उनकी पहचान से जाने न कि सिर्फ वॉरेन बफेट  की पत्नी के तौर पर । इसके  चलते उन्होंने म्यूजिक में करियर  बनाने की  कोशिश की ।  बेटी सुशी  ने भी कहा कि मां को अपना स्पेस चाहिए था।

अलग रहते हुए सुसैन  को लगा कि वॉरेन अकेले घर नहीं सवाल पाएंगे।  इसलिए उन्होंने अपनी करीबी दोस्त एस्ट्रीड मेक्स ने वॉरेन  की देखभाल करने को कहा।  धीरे-धीरे तीनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और 1 साल बाद कारें  और एस्ट्रीड साथ रहने लगे । ओरल कैंसर से  जूझ रही सुसैन  की 29 जुलाई 2004 को मौत हो गई । इसके बाद 2 साल बाद 2006 में वॉरेन ने अपने 76वे  जन्मदिन पर एस्ट्रीड से  शादी कर ली । उसे समय एस्ट्रीड  की उम्र 60 साल थी

अपनी  99% संपत्ति और वर्क शायर हैथवे  के सभी  शेयर  दान करेंगे

वॉरेन बफेट के पास  पास करीब 15000 करोड़ यानी 13 लाख करोड रुपए की कुल संपत्ति है । 2006 में उन्होंने  एक गिविंज प्लेज यानी परोपकारी शपथ ली थी।  जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने 99% संपत्ति दान कर देंगे।  उन्होंने कहा कि वर्क शायर हैथवे के अपने सभी शेयर धीरे-धीरे परोपकारी संस्थान को दान कर देंगे ।

मेरी संपत्ति का 99% हिस्सा मेरे  रहते या ना रहने दान कर दिया जाएगा।  पैसों के हिसाब से यह नंबर तो बहुत बड़ा दिख रहा होगा । लेकिन लोग हर रोज इससे कहीं ज्यादा दान कर देते है । वॉरेन ने  यह भी बताया कि  मैं की इससे  उनके तीन बच्चों की जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।  उन्हें पहले पर्सनल यूज के लिए अच्छी खासी रकम मिल चुकी है।  और भविष्य में मिलती रहेगी ।

Warren Buffett ने अपनी संपत्ति दान करने के लिए बनाया ट्रस्ट।

पिछले दो दशक में  वॉरेन  60 अरब डॉलर दान कर चुके हैं । Warren चाहते  हैं कि उनका किया गया  ज्यादातर दान बिल गेट्स के गेट्स फाउंडेशन में जाए । इसमें उन्होंने 40 अरब डॉलर भी दिए  है । लेकिन हाल ही में उन्हें लगा  कि कुछ नया किया जाना चाहिए। वे  बिल गेट्स के खर्च से काफी असहज  थे । वॉरेन ने अपनी संपत्ति दान करने के लिए एक चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया।  जिसका मैनेजमेंट उनके तीन बच्चे सुसैन ,हावर्ड और पीटर  करेंगे।

यह ट्रस्ट वॉरेन की मृत्यु के बाद अगले 10 साल में उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा अलग-अलग संस्थान में दान कर देगा । इसमें एक शर्त है कि तीनों भाई बहनों की  रजा मंदी से तय करना होगा कि पैसा किसने दिया जाए । वे  साल करीब 50 करोड डॉलर दान  करेंगे ।इससे ज्यादातर  हिस्सा बच्चों  से जोड़ी संस्थान को  जाएगा । Samsung success story hindi : सैमसंग कंपनी का इतिहास, संघर्ष ओर सफलता की पूरी कहानी 

Warren Buffett के तीनों बच्चे लोगो  की मदद करते हैं । सुसैन सोशल जस्टिस, एजुकेशन ओर  हेल्थ पर ,हार्वर्ड फूड क्राइम ओर  इंटरनेशनल हेल्थ को लेकर और पीटर आदिवासियों की बेहतरीन और भुखमरी रोकने के लिए काम करते हैं । वॉरेन कहते है कि मुझे भरोसा की मेरे बच्चे मेरे जाने  के बाद ढंग से काम करेंगे।  तीनों मिलकर काम करेंगे और सही फैसला  लेंगे ।

Warren Buffett से से जुड़ी कुछ रोचक बाते 

1. रोज़ नाश्ते में बर्गर दिन भर में पांच कोक

Warren  6 साल के बच्चे की तरह  खाते है ।  रोज सुबह नाश्ता करते जिसमें कोक और बर्पगर लेते है । उन्होंने कहा था कि वे दिन में काम से कम पांच कोक पीते है नाश्ता करते हुए  शेयर मार्केट की चाल देखते रहते  है ।

2. वॉरेन के कंजूस होने की कहानी 

एक बार एयरपोर्ट पर उनकी दोस्त ओर  वॉशिंगटन पोस्ट की पब्लिशर  कैथरीन ग्राम ने फोन कॉल के लिए उनसे 10 सेंट मांगे। वॉरेन ने जेब  से 25 सेंट  का सिक्का निकाला और उसके छुट्टे कराने चले गए । काफी देर तक उन्हें 10 सेंट  का सिक्का नहीं मिला तो उन्होंने ठिठकते हुए कैथरीन को 25 सेंट  का सिक्का दिया।

3. सिर्फ 20 सूट ओर सस्ते सैलून से  हेयर कट।

वॉरेन कोई हेयर स्टाइलिश नहीं रहते   वह अपने ऑफिस के पास आम सैलून  से बाल कटवाते हैं । इस पर वह  केवल 18 डॉलर खर्च करते हैं । https://en.wikipedia.org/wiki/Warren_Buffett

उन्होंने एक बार कहा कि उनके पास सिर्फ 20 सूट हैं यह सभी सूट चीन से बने हैं जो काफी सस्ते हैं । यह सभी सूट चीनी फैशन  डिजाइनर मैडम की  ने बनाए है।

4.  2020 तक सस्ता फोन चलाया 

एप्पल कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी  होने की बावजूद वॉरेन ने आईफोन का इस्तेमाल नहीं किया । अभी फ्लिप स्क्रीन वाला सैमसंग का सस्ता फोन रखते हैं।  फिर 2020 में एप्पल के सीईओ टीम कुक ने उन्हें  आईफोन 11 गिफ्ट किया था। वॉरेन  इसका इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग के लिए करते है।

5. 14 साल से एक ही कार 

2014 से वॉरेन कैडिलैक XTS कार चला रहे है ।  11 साल से  उन्होंने अपने लिए  नई कार नहीं खरीदी । कारों को लेकर वे कहते हैं ,मैं साल में सिर्फ 3500 मिल गाड़ी चलाता हूं।  इसलिए नई कार  नहीं खरीदता।

6. एक डॉक्टर से 60 साल की दोस्ती 

1959 में एक डॉक्टर ने  वॉरेन बफेट ओर चार्ली मुंगर की  मुलाकात कराई।  दोनों दोस्त फिर साझेदार बने ।  1978 में मुंगर वर्क शायर हैथवे के बाइस चेयरमैन बने । 28 नवंबर 2023  उनकी मृत्यु हो गई। वॉरेन ओर मुंगर  60 साल तक दोस्त और 45  साल तक बिजनेस पार्टनर रहे।

Warren Buffett  की कहानी हमे सिखाती है कि अमीर बनने के लिए तेज़ नहीं ,सही होना जरूरी है ।

अगर आप धैर्य, समझ और अनुशासन के साथ निवेश करें—तो कम पैसे से भी बड़ा साम्राज्य खड़ा किया जा सकता है।

यह कहानी थी दुनिया से सबसे बड़े इन्वेस्टर warren buffet की, ऐसी ही कहानी के लिए जुड़े रहे सफलताकी कहानी के साथ, thanks 🙏

safltakikhani@gmail.com

View Comments

Recent Posts

अनिल अग्रवाल : कबाड़ से मेटल किंग तक का सफर

अनिल अग्रवाल : कबाड़ से मेटल किंग तक का सफर    जानिए कैसे बिहार के…

17 hours ago

Samsung success story hindi : सैमसंग कंपनी का इतिहास, संघर्ष ओर सफलता की पूरी कहानी

Samsung success story hindi : सैमसंग कंपनी का इतिहास, संघर्ष ओर सफलता की पूरी कहानी …

6 days ago

T-Series :  फ्लॉप से youtube किंग तक

Gulshan Kumar Success Story: T-Series का सफर फ्लॉप से यूट्यूब किंग तक ज्यूस बेचने वाले…

1 week ago

Vijay Mallya: success se failur tk

Vijay Mallya: किंगफिशर की कहानी success से failur तक विजय माल्या की किंगफिशर की कहानी…

1 week ago

लियोनेल मेसी :- कैसे बना फुटबॉल का GOAT

लियोनेल मेसी :- कैसे बना फुटबॉल का GOAT  लियोनेल मेसी: छोटे कद और गंभीर बीमारी…

2 weeks ago

Elon musk success story hindi :   संपत्ति, पाकिस्तान , श्रीलंका, नेपाल की जीडीपी से ज्यादा

Elon musk success story hindi :   संपत्ति, पाकिस्तान , श्रीलंका, नेपाल की जीडीपी से ज्यादा …

2 weeks ago