Sharukh khan success story: king khan journey :

Sharukh khan success story: ₹50 थी पहली कमाई और आज अरबों की संपत्ति —शाहरुख खान की पूरी सफलता की कहानी पढ़ें। संघर्ष, प्यार, करियर रिस्क, मन्नत, रेड चिलीज ओर 2023 मे पठान से धमाकेदार कमबेक तक का सफर,
सफलता की कहानी में आज हम करेंगे बॉलीवुड के किन खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के बारे में ,जिनको पहली कमाई ₹50 थी,आज दुनिया के सबसे अमीर एक्टर है। जिनकी कुल नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर(12490 करोड़ रुपए) है ।
शाहरुख खान : जन्म और संघर्ष
Sharukh khan success story : – शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। जिसका सपना था कि वह आर्मी में जाए और देश की सेवा करें। कॉलेज में वो खेल- कूद में सबसे आगे थे । कॉलेज की मीटिंग में कप्तान भी रहते थे । लेकिन एक दिन उन्हें चोट लग गई ,उसके बाद उनका स्पोर्ट्स करियर खत्म हो गया।
शाहरुख खान” जीरो “को नई शुरुआत मानते थे । और यही सोच उन्हें थियेटर से टीवी ,टीवी से फिल्मों ओर फिर बॉलीवुड के सुपर स्टार तक ले गई ।
शाहरुख खान : दुआओं में वो ताकत है जो जिंदगी बदल सकती है
जब शाहरुख खान 15 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहब्बत खान था इसके बाद 1991 में जब वो 26 साल के थे तो उनकी मां भी चल बसी । उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा खान था ।
शाहरुख खान बताते है कि जिस दिन उनकी मां ने आखिरी सांस ली, वो उस दिन दिल्ली के बन्ना हॉस्पिटल के पार्क में बैठकर दुआ कर रहे थे । क्योंकि किसी ने उनसे कहा था कि अगर वो लगातार दुआ पढ़ते रहे तो उनकी मां को कुछ नहीं होगा । शाहरुख ने कहा मुझे 100 बार दुआ पढ़ने को कहा गया था लेकिन मैंने 100 से भी ज्यादा बार पड़ी,क्योंकि मुझे यकीन था कि मेरी दुआ मां को रोक लगी ।
लेकिन तभी डॉक्टर आया और बोला कि आप आईसीयू में जा सकते हैं। शाहरुख समझ गए की मां की आखिरी घड़ी आ गई है । बे फिर भी नहीं जाना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता कि अगर दुआ रखी तो मां बच जाएगी । लेकिन बहन और परिवार के कहने पर वे अंदर चले गए।
शाहरुख खान ने आगे कहा था कि मुझे लगता कि इंसान तभी दुनिया छोड़ता है जब मैं हर चीज से संतुष्ट हो जाता है। क्योंकि अगर ऐसा नहीं हो तो अपने मां-बाप कभी अपने बच्चों को छोड नहीं पाते । इसलिए उन्होंने मां से कहा अगर आप चली गई हो तो, मैं बहन का ख्याल नहीं रखूंगा, पढ़ाई नहीं करूंगा ,कुछ नहीं करूंगा।
वे सोचते रहे कि अगर मां को लगेगा बेटा अभी अधूरा है तो वे रुक जाएगी लेकिन शायद मां को भरोसा था, कि शाहरुख सब संभाल लेंगे। शायद यही दुआ और अधूरी ख्वाहिश थी जिसे शाहरुख खान की जिंदगी को बदल दिया और उसने उन्हें आज वह बना दिया जिसकी कल्पना शायद उनके मां-बाप ने भी की होगी ।
शाहरुख खान : प्यार सबसे बड़ी ताकत है
Sharukh khan success story ,शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी इस बात का प्रमाण है कि प्यार दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है । यह धर्म और सामाजिक दर्जे से कहीं ऊपर है। 1984 में जब शाहरुख खान 19 और गौरी 14 साल की थी। दोनों दिल्ली में पार्टी में मिले थे । और शाहरुख को पहली नजर में गोरी से प्यार हो गया उनकी प्रेम कहानी में कई मुश्किलें आई।
खासकर धर्म और परिवार की तरफ से विरोध के कारण , एक बार जब गौरी शाहरुख खान के अत्यधिक पजेसिव व्यवहार से परेशान होकर मुंबई चली गई । शाहरुख भी उनके पीछे मुंबई चले गए, आखिरकार दोनों ने गोरेगांव बीच पर का बीच ओर समझौता कर लिया ।
गौरी के परिवार के सामने शाहरुख 5 साल तक हिंदू बन कर रहे । लेकिन जब सच सामने आया तो उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गौरी के परिवार को मनाने के लिए शाहरुख खान ने कई कोशिश की । इसी वजह से उन्हें तीन बार शादी करनी पड़ी ।पहली शादी कोर्ट में, दूसरी मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह और तीसरी पंजाबी स्टाइल में ,
1991 में दोनों की शादी हुई । आज शादी के 3 दशकों से भी ज्यादा समय बाद , वे केवल बॉलीवुड के सबसे मजबूत कपल में से एक है, बल्कि एक सफल प्रोडक्शन कंपनी रेडचिलीज एंटरटेनमेंट भी चलाते हैं। उनके तीन बच्चे, आर्यन खान ,सुहाना खान और अबराम खान है। शाहरुख के घर में सभी धर्म का सम्मान है और सभी त्योहार मनाए जाते हैं ।

शाहरुख खान : छोटे कदम बड़ी मंजिल तक ले जाते है (शुरुआत से अवॉर्ड तक )
Sharukh khan success story , शाहरुख के करियर से हम सीख सकते हैं कि जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए शुरूआत छोटे कदमों से करनी पड़ती है ।और रिस्क लेना बहुत जरूरी होता है ।
शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने फौजी (1989 ),दिलदरियां (1988 ) और सर्कस जैसे टीवी शो में काम किया था । इन शो में अपने दमदार परफॉर्मेंस के बाद ही शाहरुख को फिल्मों में ऑफर मिलने लगे । 1992 उन्होंने फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में डेव्यू किया था ।
इसके बाद जब फिल्मों में आए तो उन्होंने केवल हीरो की भूमिका के पीछे भागने की बजाय ,बाजीगर और डर जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाए और अलग पहचान बनाई । फिल्म डर के समय सनी देओल एक स्टार थे, जबकि शाहरुख खान नए कलाकार थे उन्होंने विलन का किरदार निभाया ।
लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग ने रॉल को बेहद लोकप्रिय बना दिया । शाहरुख खान को 1994 में 39 वे फिल्मफेयर अवार्ड्स में फि ल्म बाजीगर के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इसके बाद वेस्ट विलन फिल्म अंजाम (1994) के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था ।
शाहरुख खान : अपने आप पर भरोसा रखो ,दुनिया मानेगी
Shahruk khan success story hindi , जब शाहरुख खान ने बहुत कम फिल्में की थी तब भी उनमें आत्मविश्वास की कमी नहीं थी। शाहरुख ने खुद पत्रकार रजत शर्मा से कहा था कि जैसे आप अपने शो “आपकी अदालत “में राजेश खन्ना को लेकर आए बेस मुझे भी लेकर आइए ।
इसके बाद रजत शर्मा ने शाहरुख खान को अपने शो में बुलाने का विचार बनाया तो उनके प्रोडक्शन टीम सोच रही थी कि अब तक उन्होंने सिर्फ राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार को बुलाया है , किसी नए कलाकार को बुलाना उनके शो के लेवल के खिलाफ हो सकता है।
हालांकि रजत शर्मा ने शाहरुख खान को अपने शो पर बुलाया। शो शानदार रहा शाहरुख ने सभी सवालों के जवाब बड़े ही विश्वास के साथ दिए। शाहरुख खान ने बाद में रजत शर्मा को बताया था कि इस इंटरव्यू के बाद अगर तुम्हे चाहने वालों की संख्या 5000 थी तो बह बढ़कर 5 लाख हो गई ।
वहीं करियर की शुरुआत में शाहरुख खान को उनके लुक्स को लेकर भी जज किया गया । प्रोड्यूसर विवेक बासवानी ने बताया कि जब एक फिल्म के सिलसिले में शाहरुख खान के साथ हेमा मालिनी से मिलने गए थे ,तो हम मालिनी ने शाहरुख खान को बदसूरत कहा था। हालांकि उन्होंने शाहरुख खान को अपनी फिल्म” दिल आशना” में कास्ट किया था ।

एक डायरेक्टर ने मुझसे कहा था तुम्हारी सबसे आकर्षक बात यह है कि तुम बहुत बदसूरत हो, बाकी सारे हीरो स्विच चॉकलेट जैसे दिखते हैं शाहरुख में जवाब दिया था अगर मैं बदसूरत तो में बेलन के रोल करूंगा।
इसके बाद उन्होंने डर जैसी फिल्मों में ग्रे और नेगेटिव किरदार निभाए। लेकिन उनकी एक्टिंग इतनी दमदार रही कि यश चोपड़ा जैसे फिल्ममेकर ने कहा तुम बुरे नहीं लगते हो तुम्हें एक लव स्टोरी करनी चाहिए इसके बाद “दिलवाले दुनिया ले जाएंगे “आई और शाहरुख खान रोमांस में भी छा गए। आज शाहरुख खान अपनी करिश्माई पर्सनालिटी और आत्मविश्वास के लिए जाने जाते हैं।
उनकी जर्नी साबित करती है कि अगर आप खुद पर भरोसा रखें तो लोग क्या सोचते हैं इससे फर्क नहीं पड़ता ।
शाहरुख खान : हमेशा औकात से बड़ा सोचो ,सब मिलेगा
Shahruk khan success story, शाहरुख खान की जिंदगी में एक चीज साफ है कि उन्होंने हमेशा औकात से बड़ा सच होगा । शाहरुख ने 1997 में अपनी फिल्म यस बॉस की शूटिंग के दौरान “मन्नत “को पहली बार देखा उस समय यह बंगला” विला वियना ” के नाम से जाना जाता था। समुद्र के किनारे खड़ा यह विला उनकी नजर में बिल्कुल सपनों जैसा था ।
क्योंकि एक सक्सेसफुल एक्टर होने के बाद शाहरुख खान के पास इतने बड़े घर को खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे, फिर भी उन्होंने सोचा कि अगर यह अवसर खो देंगे तो जीवन में हमेशा उसकी कमी का एहसास रहेगा। शाहरुख ने यह बंगाल गौरी के जन्मदिन पर उन्हें गिफ्ट किया था। हालांकि इसे खरीदना आसान नहीं था। 2001 में जब उन्होंने यह बंगला खरीदने का मौका मिला उन्होंने हिम्मत दिखाइए और अपने सपने को सच करने का फैसला किया।
जब शाहरुख खान ने मन्नत खरीदा तो उनके पास केवल 2 करोड रुपए थे । जबकि बंगले की कीमत करीब 30 करोड रुपए थी । बाकी पैसे उन्होंने लोन लेकर दिए लेकिन अब समस्या थी कि घर को सजाना, उन्होंने एक इंटीरियर डिजाइनर से संपर्क किया लेकिन उनकी फीस इतनी ज्यादा थी कि जिसके चलते शाह रुख ने गौरी से कहा कि बे खुद इंटीरियर डिजाइन करें। गौरी ने यह चुनौती स्वीकार कर ली ओर घर के हर कोने में अपनी कला का जादू बिखेर दिया । आज शाहरुख खान के घर ” मन्नत” की कीमत 200 करोड रुपए से भी अधिक है ।
शाहरुख खान : बदलते वक्त के साथ बदलाव जरूरी
Sharukh khan success story, शाहरुख खान टेक्नोलॉजी फ्रेंडली है साथ में वे किसी भी नए बदलाब को अपनाने में विश्वास रखते हैं। 1996 ने आमिर खान को शाहरुख खान ने एक लैपटॉप गिफ्ट दिया और उसे खुद सेटअप करके भी आए थे । वही एक सक्सेसफुल एक्टर होने के बाद 2002 में उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ रेडचिलीज एंटरटेनमेंट की स्थापना की। यह कंपनी सिर्फ फिल्मोंका प्रोडक्शन ही नहीं करती बल्कि डिस्ट्रीब्यूशन मार्केटिंग और वीएफएक्स जैसी तकनीकी सेवाएं प्रदान करती है ।
इसके अलावा शाहरुख ने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम खरीदी इसके बाद क्रिकेट की अन्य लीग में भी निवेश किया जैसे कैरेबियन प्रीमियर लीग की त्रिनबागो नाइट राइडर्स और आबूदानी नाइट राइडर्स ।
शाहरुख खान : परिवार पहले बाकी सब बाद में
Sharukh khan success story ,शाहरुख खान के लिए परिवार हमेशा प्राथमिकता रहा है। वह पहले फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे लेकिन मां के निधन के पास तो खुद को फिल्म प्रोड्यूसर विवेक वासवानी के पास गए और बोले मैं आपके साथ फिल्म करूंगा। इस पर वासवानी ने कहा आप तो फिल्म में काम नहीं करना चाहते हो । इस पर शाहरुख ने कहा था कि हम मुझे फिल्में करनी है ,
क्योंकि यह मेरी मां का सपना था कि मैं सुपरस्टार बनू । अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए फिल्में करना चाहता हूं उन्होंने अपने करियर की शुरुआती संघर्ष ओर सुपरस्टार बनने के बाद भी परिवार को कभी पीछे नहीं छोड़ा। करियर के बिल्कुल शुरुआत में उन्होंने 1991 में गौरी खान से शादी की थी । हमेशा उन्हें अपनी ताकत बनाया।
शाहरुख ने कहा था कि अगर उन्हें कैरियर और गौरी में से किसी को चुनना पड़े तो फिर गौरी को चुनूंगा । अपने बच्चों आर्यन ,सुहाना और अवराम के साथ उनका दोस्ताना रिश्ता है। माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने अपनी बहन शहनाज की जिम्मेदारी सवाली और आज भी वे उनके साथ मन्नत भी रहती है ।
शाहरुख खान : 4 साल बाद धमाकेदार कमबैक
Sharukh khan success story hindi,सन 2023 में शाहरुख खान ने 57 साल से अच्छी उम्र मेरी अपनी फिटनेस ऊर्जा आरक्षण हीरो की छवि से यह साबित किया की उम्र सिर्फ एक संख्या है पठान के लिए शाहरुख ने खतरनाक स्टंट के साथ-साथ एक शानदार बिजी को बनाया इसके लिए उन्होंने 2 साल तक कड़ी मेहनत की और डाइट का पालन किया उनकी इस ट्रांसपोर्टेशन ने उनके एक्शन अवतार को केवल पैसे नहीं बना दिया शाहरुख खान की जिंदगी और करीब इस बात का सर्वोदय की हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं
साल 2014 के बाद उनका सफर आसान नहीं रहा । फैन (2016 )और जब हेरिमेट सेजल (2017 ) की फिल्मों में उन्हें उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। सबसे बड़ा झटका 2018 की फिल्म जीरो से लगा 200 करोड रुपए की बजट वाली फिल्म में 191 करोड रुपए कमाए थे। इसके बाद शाहरुख ने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया। लेकिन जैसा ही हमेशा कहा जाता है की असली खिलाड़ी वहीं होता है जो गिरकर भी उठता है और शाहरुख ने यह कर दिखाया ।
Sharukh khan success story hindi ,4 साल बाद 2023 में उन्होंने तीन फिल्मों के साथ शानदार वापसी की साल की शुरुआत” पठान” से हुई उसने 1050 करोड रुपए की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े। ओर शाहरुख को फिर से एक्शन हीरो के रूप में स्थापित किया। इसके बाद “जवान” ने पठान से भी ज्यादा सफलता मिली और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस में 1148 से 1160 करोड़ तक कमाई की ।
साल के अंत में” डंकी” ने भी लगभग 470 रुपए करोड़ की शानदार कमाई की 4 साल के ब्रेक के बाद सब कई लोगों ने उनकी वापसी को लेकर संदेह जताया । तब उन्होंने पठान और जवान जैसी लगातार दो ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर लोगों को चुप करा दिया ।
शाहरुख खान : नेगेटिव लोगों को जवाब शांत दिमाग से देना चाहिए
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह सिर्फ एक्टिंग की वजह से नहीं कहा जाता बल्कि उनकी पर्सनैलिटी की वजह से भी कहा जाता है । उनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर कमाल का है उनसे सीखा जा सकता है कि नेगेटिव लोगों को कैसे हैंडल करना चाहिए । उसका उदाहरण साल 2016 में एक लाइव शो के दौरान एक फैंस ने मजाक में शाहरुख खान को “छक्का “ कह दिया ।
जहां लोग ऐसी स्थिति में नाराज हो जाते हैं जवाब देने से बचते है । लेकिन शाहरुख खान ने खुद कमेंट पढ़ा और मुस्कुरा कर जवाब दिया कि ” मैं इतना बड़ा होकर चौका तो नहीं हो सकता मैं न सिंगल हूं मेरे दोस्त” छक्का ही मारूंगा । शाहरुख खान के जवाब के बाद पास बैठे एक्टर जितेंद्र कुमार ,एक्ट्रेस निधि विष्ट उनका जवाब सुनकर ताली बजाने लगे ।
शाहरुख खान : बदलने के लिए उम्र जरूरी नहीं
अपने 59 में जन्मदिन पर शाहरुख खान ने घोषणा की थी कि उन्होंने स्मोकिंग को छोड़ दिया। शाहरुख खान ने कहा था कि एक अच्छी बात है कि अब मैं स्मोकिंग नहीं कर रहा हूँ । उन्होंने बताया कि स्मोकिंग छोड़ने के बाद भी उन्हें सांस फूलने की दिक्कत होती है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि समय के साथ वो भी ठीक हो जाएगा।
शाहरुख ने कहा कहा कि भी स्मोकिंग 🚭 छोड़ने पर किसी के लिए रोल मॉडल नहीं बनना चाहता हूँ । उनका यह निजी फैसला है । उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब 30 साल तक बहुत ज्यादा स्मोकिंग की है। एक दिन में 100 सिगरेट और 30 कप ब्लैक कॉफी पीने की बात भी स्वीकार कर चुके है ।
शाहरुख खान का सफर दिल्ली से एक लड़के के रूप में शुरू हुआ । आज वे देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े फैनवेश और फॉलोअर्स वाले कलाकारों में से एक है ।
“दिलवाले दुनिया ले जाएंगे “भारतीय सिनेमा की सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म बनी और” ज़बान” हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक है । शाहरुख खान को फिल्म फेयर, पदम श्री और नेशनल अवार्ड जैसे कई सम्मान मिले। द्रौपदी मुर्मू : – 15th president of india
जिस शाहरुख खान को कभी कमाई के रूप में ₹50 मिले आज दुनिया की सबसे अमीर एक्टर है, और इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार शाहरुख खान की कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12490 करोड रुपए है । उनके पीछे आर्नोल्ड ,टेलर स्विफ्ट ,सेलिना गोमेज़ और टॉम क्रूज जैसे मशहूर सेलिब्रेशन है ।https://en.wikipedia.org/wiki/Shah_Rukh_Khan
Sharukh khan success story, हमें सिखाती है कि ,
✅कोई जन्म से स्टार नहीं बनता , वे अपने संघर्ष ,साहस और जज्बे से बनते हैं।
✅छोटे कदम ही इंसान को बड़ी मंजिल तक ले जाते है ।
✅खुद पर भरोसा ही सबसे बड़ा हथियार है।
✅असफलता कभी अनंत भी होती बल्कि नई शुरुआत होती है।
ऐसी ही सफलता की कहानी से जुड़े रहने के लिए हमें जरूर फॉलो करे ,ओर यदि आपको कोई स्टोरी चाहिए तो आप हमे कमेंट कर सकते है । 🙏Thanks
1 thought on “Sharukh khan success story: king khan journey :”