Success story

Mamaearth Success Story in hindi : 6 साल में यूनिकॉर्न बनी भारतीय कंपनी

Mamaearth success Story in hindi  | 6 साल में यूनिकॉर्न बनी भारतीय कंपनी

आज safltakikahani में बात करेंगे Mamaearth की , जो  2016 में शुरू हुई ओर  कंपनी सिर्फ 6 साल में यूनिकॉर्न बनी और आज बेबी केयर, हेयर केयर और स्किन केयर के 300+ प्रोडक्ट्स के साथ ₹24,000 करोड़ की वैल्यूएशन तक पहुंच चुकी है।

बेबी केयर, हेयर केयर ,फेस केयर समेत अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट बनाने वाली मामाअर्थ के  17 सितंबर 2025 को 9 साल पूरे हुए है ।

Mamaearth success story in Hindi, 2016 में 7 प्रोडक्ट के साथ जिस मामाअर्थ की  शुरुआत ₹25 लाख  की लागत से हुई 6 साल बाद 2022 में ही यह  कंपनी यूनिकॉर्न यानी एक बिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी बन गई । तब मामाअर्थ की वैल्यूएशन करीब 1.2 बिलियन यानी 9000 करोड रुपए थी । आज मामाअर्थ 300 से ज्यादा प्रोडक्ट बना रही है।  कंपनी के वैल्यूएशन 24000 करोड़ है। 2024- 25 में सालाना टर्नओवर करीब 2000 करोड़ तक पहुंच गया।

मामाअर्थ( mamaearth)  की शुरुआत

Mamaearth success story in hindi , चंडीगढ़ की रहने वाली गजल अलघ सामान्य परिवार में पैदा हुई । 12वीं पास करने के बाद गजल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एडमिशन लिया।  हर स्टूडेंट की तरह ग़ज़ल का भी सपना था।  कि एक ढंग की नौकरी मिल जाए ।  परिवार में कोई बिजनेस माइंडसेट  का नहीं था।

कॉलेज में एक कंपनी प्लेसमेंट के लिए आई  तो गजल भी उसमें बैठ गई उन्हें NIIT में कॉरपोरेट ट्रेनर की जॉब मिल गई । वह दिल्ली आ गई यहां  उनका काम आईटी कंपनियों के मैनेजर और इंजीनियर को कोडिंग लैंग्वेज और सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग देना था।

2006-7 तक इंडिया में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का दायरा बढ़ता जा रहा था। गजल ने यह जॉब  तकरीबन 4 साल तक की ।

गजल को पेंटिंग का भी शौक था इसी दौरान उन्होंने अपने बचपन के आर्ट  को और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन और अप्लाइड आर्ट्स में समर इंटेंसिव कोर्स भी कर लिया।

उधर गुरुग्राम में रहने वाले वरुण अलघ दिल्ली कॉलेज आफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कर रहे थे।  बाद में उन्होंने XLRI जमशेदपुर से फाइनेंस और मार्केटिंग में बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।

वरुण ने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में दिल्ली एनसीआर के एरिया सेल्स मैनेजर के तौर पर थी ।  यहां उन्होंने 4 साल तक अलग-अलग पोजीशन पर काम किया । इसके बाद में भारत के सबसे बड़े वोदका ब्रांड्स में से एक स्मारनोक ओर बाद में कोका-कोला से जुड़ गए।

अलघ और वरुण की मुलाकात ओर शादी

Mamaearth success story in hindi , पहली बार गजल और वरुण गुरुग्राम में मिले थे । दरअसल  गजल के एक रिश्तेदार का घर  वरुण के घर के बगल में था । वरुण गजल को अपनी बालकनी से देखा करते थे । धीरे-धीरे वह गजल को पसंद करने लगे फिर दोनों के बीच लव अफेयर शुरू हो गया।

साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली।  शादी के वक्त वरुण कोका-कोला कंपनी में ब्रांड मैनेजर की जॉब कर रहे  थे।  जबकि गजल दिल्ली में कॉर्पोरेट ट्रेनर थी ।  शादी के बाद गजल जॉब छोड़कर वरुण  के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई ।

यहां से उनके  एंटरप्रेन्योर बनने की जननी शुरू की । गजल ने डाइट एक्सपर्ट डॉट नाम से एक वेंचर  शुरू किया । इसके जरिए वह लोगों को कस्टमाइज  डाइट प्लान प्रोवाइड करती थी।  लेकिन कभी डेढ़ साल इस वेंचर को चलाने के बाद उन्होंने इसे बंद कर दिया।

गज़ल को था  पेंटिंग का भी शोक

गजल को पेंटिंग का भी शोक था। दरअसल गजल ने फिर से पेंटिंग करनी शुरू कर दी थी।  एक रोज वरुण ने गजल की पेंटिंग देखकर उन्हें प्रोफेशनल पेंटिंग आर्टिस्ट बनने की सलाह दी।  इसके बाद गजल ने अपनी सारी पेंटिंग्स न्यूयॉर्क एकेडमी ऑफ आर्ट को भेजी  ।  उन्होंने गजल की पेंटिंग को देखकर उन्होंने स्कॉलरशिप पर पढ़ने के लिए बुलाया ।

गजल यह ऑफर एक्सेप्ट कर मॉडल आर्ट की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क चली गई।  वह 2 साल बाद न्यूयॉर्क से पढ़ाई करके वापस लौटी भारत आकर उन्होंने प्रोफेशनली पेंटिंग बनानी शुरू की उनकी एक पेंटिंग 80 हजार रुपए तक में बिकने लगी थी।

अपने बच्चों की परेशानी को देखकर आया मामाअर्थ का कॉन्सेप्ट

 Mamaearth success story in hindi ,2014 का साला आ चुका था।  गजल ने अपनी पहले बच्चे  को जन्म दिया । घर में पहला बच्चा खुशी का माहौल था।  लेकिन  बच्चे के जन्म  के कुछ महीने बाद ही पता चला कि उसे स्किन डिजीज है।  कोई भी बेबी केयर प्रोडक्ट बच्चों को सूट नहीं कर रहा था।  शॉप से लेकर शैंपू तक ,बॉडी ऑयल किसी भी प्रोडक्ट को यूज़  करते ही बच्चे को इरिटेशन  और रेडनेस होने लगती थी । डॉक्टर ने सलाह दी कि अपने बच्चों को कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट का नहीं लगाए।

गजल और वरुण ने विदेश से कुछ  प्रोडक्ट्स मंगवाना शुरू किया । अब उन्होंने देखा कि जो इंडियन प्रोडक्ट है उसे लगाने पर  बच्चे  को प्रॉब्लम हो रही है । जबकि  विदेशी प्रोडक्ट के  इस्तेमाल  से कोई प्रॉब्लम नहीं हो रही है । गजल को  यहां पर इंडियन मार्केट में गैप का एहसास हुआ। गजल अपने बच्चों के लिए जो प्रोडक्ट खरीद कर लाती वो उसके इंग्रेडिएंट्स को पढ़ती । यही से दोनों को इंडियन मार्केट के मुताबिक केमिकल फ्री बेबी केयर प्रोडक्ट बनाने का ख्याल  आया। उन्होंने अलग-अलग मैन्युफैक्चर से कांटेक्ट करना शुरू किया।

7 बेबी केयर प्रोडक्ट से शुरुआत हुई थी मामाअर्थ

Mamaearth success story in Hindi, 2016 के आते-आते दोनों ने डिसाइड किया कि अब जॉब  छोड़कर इस बिजनेस को शुरू किया जाए । गजल और वरुण की फैमिली चिंतित थी, कि सेटल्ड जब छोड़कर दोनों एक चैलेंजिंग बिजनेस  को शुरू कर रहे हैं मार्केट में इतने बड़े-बड़े प्लेयर  है ।  प्रोडक्ट बिकेगा  या नहीं पता नहीं।  दरअसल दोनों में से किसी की भी फैमिली का बैकग्राउंड बिजनेस का नहीं था ।

(लेकिन“जब समस्या सही हो और इरादा मजबूत हो , तब  छोटा आइडिया  भी अपने आप यूनिकॉर्न बन जाता है।”)

गजल और वरुण ने होनासा (HONASA) नाम से कंपनी बनाई

 Mamaearth success story in hindi ,  होनासा यानी “honest,natural and SAFE’ कंज्यूमर लिमिटेड के तहत मामाअर्थ  ब्रांड  की शुरुआत की । दोनों ने इसमें से ₹25 लाख  रुपए का इन्वेस्ट किया था । 7  प्रोडक्ट के साथ कंपनी मार्केट में आई पहले ही साल का बिजनेस 22 लाख  रुपए रहा ।

शुरुआत में कंपनी ने बेबी केयर प्रोडक्ट पर फोकस किया पर जब मार्केट में प्रोडक्ट चल पड़ा । तो मामाअर्थ ने बच्चों के साथ-साथ मां के लिए भी पर्सनल केयर प्रोडक्ट बनाने शुरू किया।

बाद में यह ब्रांड पूरी फैमिली के लिए पर्सनल केयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी बन गई।  यहां से मामाअर्थ की सालाना ग्रोथ बढ़ने  लगी । ऑनलाइन डिमांड बढ़ने लगी। वरुण  घंटों अमेजॉन जैसी कॉमर्स कंपनियों के रिसेप्शन पर बैठे रहते थे।  ताकि उनकी कंपनी को ई-कॉमर्स लिस्ट कर सके ।

देखते-देखते कंपनी हर घर तक पहुंच गई । आज मामा अर्थ  के डेढ़ करोड़ से ज्यादा कस्टमर है । कंपनी आज की तारीख में 300 से ज्यादा  केटेगिरी के  प्रोडक्ट बनाती है । Mamaearth आज देश के सभी बड़े शहरों में अवेलेबल है । 2 लाख के करीब स्टोर है ।

शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा जैसी सेलिब्रेट कंपनी ब्रांड एंबेसडर है कंपनी अब तक 8 राउंड के फंड में कुल 933 करोड़ होता है।

मामाअर्थ के ब्रांड बनने के पीछे की बड़ी बातें

Mamaearth success story in hindi ,कंपनी की लांचिंग से पहले 700 मां के साथ मामाअर्थ ने पायलट प्रोजेक्ट किया।  इससे जो फीडबैक मिले उससे प्रोडक्ट को अपडेट किया।

मामाअर्थ ने देखा कि यदि वह कस्टमर से कहेगा कि हम नेचुरल है केमिकल फ्री है तो कोई यकीन नहीं करेगा इसलिए कंपनी ने सबसे पहले मेडसेफ  का सर्टिफिकेट लिया।

इस तरह से मामाअर्थ नेचुरल इनग्रेडिएंट्स पर जोर  दिया और मेडसेफ  सर्टिफाइड प्रोडक्ट बेचने वाला एशिया का पहला ब्रांड  बन गया।  कंपनी ने पहले बैंबू बेस्ड बेबी वाइप्स और जीरो से 10 साल के बच्चों के लिए 100% नेचुरल प्लांट बेस्ट टूथपेस्ट ,बेबी केयर जैसे प्रोडक्ट लॉन्च किए

फिर कंपनी  ट्रेडिशनल मेथड के साथ उबटन से लेकर प्याज के तेल तक को रेडी टू यूज़ फॉर्म में लेकर आई ।  जब मामाअर्थ  की डिमांड पेन  इंडिया होने लगी तब कंपनी कॉस्मेटिक एंड पर्सनल केयर सेगमेंट में भी प्रोडक्ट बनाने लगी।

हर फैमिली चाहती है कि उसका बच्चा स्वस्थ हो डिजिटल मार्केटिंग  के जरिए  मामा अर्थ घर-घर,  मां-बाप तक इस बात को पहुंचा कि कि यदि वो इस  प्रोडक्ट को उसे करते हैं तो उनका बच्चा सैफ  होगा।

Mamaearth success story in hindi ,होनासा ने धीरे-धीरे हर सेगमेंट में कदम रखना शुरू किया  कंपनी ने  2020 में स्किन केयर ब्रांड  “द डर्मा ” की शुरुआत की । कंपनी ने  सीरम से लेकर स्किन रिलेटेड प्रोडक्ट बनाना शुरू किया।  अनुमान है कि अगले 5 साल में यह ब्रांड 1000 करोड़ का बिजनेस कर लेगा ।

इसके अलावा कंपनी ने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी  viblant (बिब्लंट)  को  2022 में 134 करोड रुपए में खरीद लिया।

यह ब्रांड 1998 में गोदरेज ने शुरू किया था । Viblant हेयर कलर से लेकर सैलून में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट और शैंपू बनाती थी।

होनासा ने जब से इस ब्रांड को खरीदा है।  मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि इस साल इस ब्रांड का बिजनेस 250 करोड रुपए हो सकता है । एक दूसरा ब्रांड  है “ डॉ.शेड्स“।  यह हेयर केयर सेगमेंट प्रोडक्ट बनाती है इसके सालाना बिजनेश  का अनुमान 500 करोड़ का हो सकता है

2016 में गजल ने पति वरुण अलग के साथ मिलकर मामाअर्थ की शुरुआत की।  तब उन्होंने 25 लाख रुपए इन्वेस्ट किया ।

2017 में  मामाअर्थ ने भारत में केमिकल फ्री बेबी केयर प्रोडक्ट के लिए पसंदीदा ब्रांड बन गया । इसी साल कंपनी ने ब्यूटी एंड पर्सनल केयर मार्केट में खत्म रखा।

2020 में कंपनी ने भारतीय कंज्यूमर्स के बीच माग को देखकर एक्टिव  बेस्ट स्किन केयर ब्रांड द डर्मा लॉन्च किया ।https://golden.com/wiki/Mamaearth-4N9Y8Y9

2021 में भारत का पहला  हाइड्रेशन वेस्ट स्किन केयर ब्रांडएक्वालोजिक “लॉन्च किया।  यह भारतीय स्किन ओर  ट्रॉपिकल क्लाइमेट के लिए बनाया गया था । इसी साल कंपनी ने आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के लिए “आयुगा” की शुरुआत की।

2022 में 6 साल में कंपनी यूनिकॉर्न बन गई यानी एक बिलियन डॉलर से अधिक का टर्नओवर कर लिया।

कंपनी का रेवेन्यू

2017  –  0.22 करोड़

2018  –  5 करोड़

2019  –  17 करोड़

2020  –   110 करोड़

2021  –   461 करोड़

2023  –  1493 करोड़

2024  –  1920 करोड़

2025  –    2200 करोड़

 

मामाअर्थ ने 4 साल में मार्केटिंग पर 1200 करोड़ रु खर्च किए

2021 में 180 करोड़ , 2022 में 390 करोड़ ,2023 में 530 करोड़  और  2024 में 174 करोड़ ।

आज “होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ” 7 ब्रांडो की मालिक है

1.  Mamaearth (मामाअर्थ)

2.  the derma  (द डर्मा)

3. B Blunt   (बीब्लंट )

4. dr sheth’s डॉ. शेड्स)

5.  Aqualogica (एक्वालोजिका)

6. ayuga (आयुगा )

7.  Stage 9to9 (स्टेज 9to9)

Mamaearth success story in hindi,  हमें यह सिखाती है कि बिज़नेस शुरू करने के लिए करोड़ों नहीं, सही सोच और सही समय पर लिया गया फैसला चाहिए।

एक मां की अपने बच्चे के लिए सुरक्षित प्रोडक्ट की चिंता आज करोड़ों परिवारों का भरोसा बन चुकी है।

अगर यह कहानी आपको पसंद आती है तो इसे उन लोगों की जरूर शेयर करे जो बिजनेसमैन बनने का सपना देख रहा है ।

अगर यह कहानी आपको पसंद  आई है तो इस कहानी को भी जरूर पढ़ें Blinkit success story in hindi : –  1.8 लाख से 1 लाख करोड़ तक

अगर आप भी एक दिन अपनी Success Story लिखना चाहते हैं, तो आज से ही पहला कदम उठाइए।

ऐसी ही Real Life Success Stories Hindi में  पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग SafaltakiKahani को फॉलो करें। thanks…

safltakikhani@gmail.com

View Comments

Recent Posts

अनिल अग्रवाल : कबाड़ से मेटल किंग तक का सफर

अनिल अग्रवाल : कबाड़ से मेटल किंग तक का सफर    जानिए कैसे बिहार के…

19 hours ago

Warren Buffett: 97 लाख करोड़ का साम्राज्य

Warren Buffett: अखबार बेचने से  शुरूआत अब 97 लाख करोड़ का साम्राज्य Warren Buffet: अखबार…

3 days ago

Samsung success story hindi : सैमसंग कंपनी का इतिहास, संघर्ष ओर सफलता की पूरी कहानी

Samsung success story hindi : सैमसंग कंपनी का इतिहास, संघर्ष ओर सफलता की पूरी कहानी …

6 days ago

T-Series :  फ्लॉप से youtube किंग तक

Gulshan Kumar Success Story: T-Series का सफर फ्लॉप से यूट्यूब किंग तक ज्यूस बेचने वाले…

1 week ago

Vijay Mallya: success se failur tk

Vijay Mallya: किंगफिशर की कहानी success से failur तक विजय माल्या की किंगफिशर की कहानी…

1 week ago

लियोनेल मेसी :- कैसे बना फुटबॉल का GOAT

लियोनेल मेसी :- कैसे बना फुटबॉल का GOAT  लियोनेल मेसी: छोटे कद और गंभीर बीमारी…

2 weeks ago