Kapil sharma  success story: गरीबी से कॉमेडी किंग तक

Table of Contents

Kapil sharma  success story: – गरीबी से कॉमेडी किंग तक 

Kapil Sharma success story : गरीबी से कॉमेडी किंग तक

Kapil Sharma Success Story  – जानिए कैसे गरीबी, असफलता, डिप्रेशन और सुसाइड के ख्यालों से निकलकर कपिल शर्मा बने कॉमेडी के बादशाह।

Introduction:

कॉमेडी  के बादशाह कपिल शर्मा आज घर-घर में लोकप्रिय है लोगों के चेहरे पर हंसी  लाने वाले कपिल शर्मा आज भले  बड़े स्टार बन चुके हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने काम के लिए बहुत थक्के खाने पड़ते थे ।

कपिल शर्मा से कॉमेडी किंग बनने तक का सफर बेहद मुश्किल भरा था।  लेकिन उन्होंने भी निश्चय  किया कि किसी भी हालत में अपने सपनों को पूरा करेंगे । सफलता के शीर्ष  पर पहुंचने के बाद कपिल शर्मा के जीवन में एक ऐसा वक्त आया जब वह डिप्रेशन और एंजायटी का शिकार हो गए।  यहां तक की सुसाइड करने के ख्याल आने लगे । तब शाहरुख खान ने उनको साहस दिया था। ।

कपिल शर्मा : जन्म और परिवार 

Kapil Sharma success story:  कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था।  उनके पिता जितेंद्र कुमार शर्मा पुलिस में हेड कांस्टेबल थे।  जब कपिल शर्मा 23 साल के थे, तब उनके पिता का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया।  पिता की मौत के बाद पुलिस में उनकी जगह कपिल को नौकरी मिल रही थी, लेकिन कपिल ने  नौकरी से इनकार कर दिया जिसके बाद वह नौकरी उनके बड़े भाई अशोक कुमार शर्मा को मिली जो पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है।

कपिल ने MH1 के कॉमेडी शो “हंसते हांसदो रवों ,से मनोरंजन के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की । कपिल शर्मा को पहचान द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 3 से मिली।  इस  शो के  लिए कपिल ने पहले अमृतसर में ऑडिशन दिया था।  लेकिन वहां वो रिजेक्ट हो गए।   दोस्तों के कहने  पर कपिल शर्मा ने दोबारा ऑडिशन दिल्ली में दिया वहां को सेलेक्ट हुए।  कपिल शर्मा को पांच बार भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार मिल चुका है । 

कपिल शर्मा : बचपन की गरीबी और कम उम्र से कमाई

Kapi sharma success story,कपिल शर्मा के पिता जितेंद्र कुमार शर्मा पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे । फिर भी उनका  बचपन बहुत ही तंगी में  गुजरा । जब वे छोटे थे तब टेलीफोन बूथ पर काम करके ₹500 महीना कमाते थे । उसके बाद से थोड़ा बड़े हुए तो कपड़े के मिल में ₹900 महीने के काम करने लगे।

यह सब काम कपिल खुद की  जरूरत को पूरा करने के लिए करते थे।  लेकिन जब उनके पिता की मृत्यु हुई तब उनके ऊपर इतनी जिम्मेदारी आ गई कि पैसे कमाने के लिए उन्हें रात दिन एक कर दिया ।

कपिल शर्मा :  पिता की मौत ओर नौकरी ठुकराना 

कपिल शर्मा के पिता की मृत्यु कैंसर से 2004 में हुई थी।  कपिल शर्मा ने 1  इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कैंसर के कारण दर्द से कहराते पापा को देखकर भगवान से प्रार्थना करते थे की भी उन्हें अपने पास बुला ले, उस  समय कपिल का खुद का घर भी नहीं था वह अमृतसर में किराए के घर पर रहते थे ।

पिता का निधन के बाद उनकी जगह कपिल शर्मा को कांस्टेबल की नौकरी मिल रही थी । लेकिन उन्होंने यह नौकरी ठुकरा दी ,बाद में यह नौकरी कपिल के बड़े भैया अशोक कुमार शर्मा को मिली जो पंजाब  पुलिस में कांस्टेबल है ।

कपिल शर्मा : मोहल्ले में हुई जमकर पिटाई

Kapil Sharma success story ,कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू  के दौरान  बताया की  बचपन  में उनके पिता ने मोहल्ले में सबके सामने उनकी पिटाई की थी ।  कपिल शर्मा ने कहा था कि जब मैं 15 साल का था तब मेरे पिता अपने दोस्त के साथ पुलिस जीप  पर आए थे । उन्होंने गाड़ी की चाबी टेबल पर रख दी वह अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहे थे।  मैं वहां बर्फ देने के बहाने आया और वहां से चाबी उठा ली ,

मैने जीप स्टार्ट कर दी जबकि मुझे गाड़ी चलाना बिल्कुल भी नहीं आता था । जीप स्टार्ट होती सब्जी वाले के ठेले से टकरा गई उस  पर  राखी सारी सब्जी नीचे  गिर गई ।  जब तक मैं सब्जी उठाता तब तक पिताजी आ गए और मुझे मुझे पीटना शुरू कर दिया पूरा मोहल्ला उस वक्त मुझे पीटता हुआ देख रहा था ।

कपिल शर्मा : लाफ्टर चैलेंज से खुली किस्मत 

“द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंच- 3”  जीतने के बाद कपिल शर्मा की किस्मत खुल गई ।  लेकिन लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन अमृतसर में हुआ, तब वे रिजेक्ट हो गए । उसके बाद अपने एक दोस्त के कहने पर उन्हें फिर से दिल्ली में ऑडिशन  दिया , और सेलेक्ट हुए ।

Kapil Sharma success story : comedy nights with kapil

इस शो के कपिल विनर भी रहे उन्होंने 10 लाख  रुपए की प्राइज मनी भी जीती थी।  जिससे उन्होंने  उनकी बहन पूजा की शादी की थी।

द ग्रेट इंडियन डॉक्टर चैनल 3 जीतने के बाद कपिल शर्मा की किस्मत खुल गई ।  इसके बाद  वे कॉमेडी सर्कस में आ गए और फिर खुद का प्रोडक्शन हाउस के9 खोला ।

उन्होंने कलर्स चैनल के साथ मिलाया और अपना शो  “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल “शुरू किया कुछ ही  दिनों में यह शो टॉप पर पहुंच गया ओर  कपिल शर्मा दुनिया के बेहतरीन कॉमेडी में शामिल हो गए ।

कपिल शर्मा :  फिल्मों मे असफलत ओर दिवालियापन

Kapil Sharma success story ,कपिल शर्मा के जीवन में एक ऐसा भी दौर आया । जब वो डिप्रेशन का शिकार हो गए । छोटे परदे पर छा जाने के बाद कपिल शर्मा बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाना चाह रहे थे।

भावनाओं को  समझा करो “और एबीसीडी 2 जैसी फिल्म में छोटे-मोटे रोल करने के बाद कपिल शर्मा डायरेक्टर अब्बास मस्तान की फिल्म “किस-किस को प्यार करूं” मैं लीड भूमिका में नजर आए । इस फिल्म के बाद कपिल शर्मा ने 2017 में हिंदी फिल्म” फिरंगी” 2018 में पंजाबी फिल्म” सन ऑफ मनजीत सिंह “प्रोड्यूस की थी ।

कपिल शर्मा : डिप्रेशन,एंग्जाइटी ओर सुसाइट के विचार 

“फिरंगी “में कपिल शर्मा ने खुद एक्टिंग की थी, जबकि पंजाबी फिल्म के सिर्फ प्रोड्यूसर थे । इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद कपिल शर्मा  दिवालीया हो गए थे । उनका बैंक बैलेंस जीरो हो गया था । इस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए । इस डिप्रेशन से उबरने के लिए उनकी पत्नी गिन्नी  ने मदद की थी ।

कपिल शर्मा ओर उनकी पत्नी गिन्नी

एक समय ऐसा भी था जब कपिल शर्मा (2017 );में सुसाइट  करने के बारे में सोचने लगे थे।  कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में  कहा था कि मैं सुसाइड करने के बारे में सोच रहा  था मुझे लगा कि ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ में अपनी भावनाओं को शेयर कर सकूं।

उन्होंने कहा कि मैं जिस जगह से आता हूं वहां मानसिक स्वास्थ्य जैसी कोई चीज  नहीं है जिस पर चर्चा की जाती है।  मुझे नहीं लगता कि यह पहले बार था  जब मैं इस दौर से गुजरा ,हो सकता है बचपन में मुझे निराशा हुई होगी लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया होगा।

कपिल ने कहा था कि वह  ऐसा दौर था जब डिप्रेशन के कारण उन्हें एंग्जाइटी अटैक पढ़ने  लगे थे।  उनका दोस्त उन्हें अपनी सी फेसिंग घर पर ले गया था ताकि वह अपना गम भुला सके।  लेकिन वह समुद्र को देखकर उसमें कूदने तक को तैयार हो गए थे ।

कपिल शर्मा : खुद को  बेहतर  करने के लिए शराब पीने लगा 

कपिल शर्मा ने कहा था कि जब आप नशे में होते हैं तो आप आस्वस्त होते हैं लेकिन जब आप शांत होते हैं तो वास्तविक आपके सामने आती है ।  मेरी  गलती यह थी कि  मैं खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए शराब पीता था । रात तक  तो ठीक था लेकिन मैं दिन में भी शराब पीने   लगा था कुछ समझ में नहीं आता कि क्या करना है।  उस समय कई कार्यक्रम रद्द भी किए थे ।

वह मेरी जिंदगी का एक डार्क फेज था ।  मुझे लगता था कि जो लोग भी मेरे आस-पास है वह मुझ से किसी मतलब से ही जुड़े है ।  लेकिन फिर  धीरे-धीरे मैं उस मुश्किल दौर से बाहर निकाला और तब  तक काफी चीज भी बदल गई थी ।

कपिल शर्मा : शाहरुख खान और अजय देवगन को घंटों इंतजार कराके शूटिंग कैंसिल की 

नशे की हालत में कार्यक्रम के अलावा कपिल शर्मा को कहीं बार शूटिंग भी कैंसिल करनी पड़ी थी । टाइम्स आफ इंडिया को  दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा से जब पूछा गया कि उन्होंने अजय देवगन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार को घंटे इंतजार करवाया और फिर लास्ट  मिनट पर शूटिंग कैंसल कर दी । जिसकी वजह से स्टार  नाराज हो जाते थे ।  इसके जवाब में उन्होंने कहा मैं उन्हें कैसे इंतजार करवा सकता हूं कभी कोई मुझसे नाराज नहीं हुआ है।

कपिल ने कहा था कि मैं चाहकर भी अपनी शूटिंग पर लेट नहीं हो सकता । मुझे फिल्म स्टार्स के पहुंचने से 2 घंटा पहले सेट पर पहुंचना ही पड़ता है । क्योंकि मुझे पहले पहुंचकर तैयारी करनी पड़ती है।  मैं 10:00 बजे सेट पर पहुंच गया था ।

शाहरुख खान 1:00 बजे आने वाले थे मेरी घबराहट बढ़ने लगी । मैं पौने एक  बजे ही  सेट से निकल गया था,  क्योंकि मुझे लगता है कि सूट नहीं हो पाएगा , कभी-कभी काम करने का दिल नहीं करता ,लेकिन इस बात को लोग नहीं समझते है ।  शाहरुख भाई के साथ शूट कैंसिल हुआ तो काफी गिल्ट हुआ था।

कपिल शर्मा : शाहरुख खान की सलाह 

कपिल शर्मा ने कहा था कि शाहरुख खान शूटिंग कैंसिल होने के तीन-चार दिन बाद मुझे मिले । वह फिल्म सिटी  कुछ शूट  करने आए थे । वो एक  कलाकार के तौर पर समझ गए कि क्या हो रहा है । आखिरकार वह सुपरस्टार है और उन्होंने इंडस्ट्री में सब कुछ देखा है । उन्होंने मुझे पहले अपनी कर में बुलाया हम 1 घंटे तक बैठे रहे और बातचीत की।

शाहरुख खान ने मुझे अपनी कार में बुलाया उन्होंने मुझसे पूछा ड्रग्स लेता है मैंने कहा कि नहीं मैं ड्रग्स  नहीं लेता लेकिन मेरा मन काम में नहीं लगता । उन्होंने मुझे कुछ बहुत अच्छी बातें बताइए मुझे सलाह दी ,लेकिन यह  उन स्थितियों से एक है।  जिसे आप तब तक नहीं सुधार  सकते जब तक कि आप खुद नहीं चाहते ।

कपिल शर्मा : पत्रकार को गाली दी 

Kapil Sharma success story,अब कपिल शर्मा डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे थे  उस दौरान  लगातार उनके खिलाफ खबरें लिखी  जा रही थी । नेगेटिव खबरों से कपिल बौखला गए थे । उस  समय उन्होंने एंटरटेनमेंट वेबसाइट के एक जनरल को फोन पर बहुत गालियां दी थी । जर्नलिस्ट ने कपिल से बात हुई बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग को वेबसाइट पर डाल दिया था । उस  रिकॉर्डिंग में कपिल वेबसाइट के जर्नलिस्ट को कॉल पर गंदी-गंदी गाली दे रहे थे ।

कपिल ने रिकॉर्डिंग में कहा था की आप मेरे बारे में गलत खबरें क्यों छाप रहे हो । आपने कभी यह क्यों नहीं लिखा कि मैंने यशराज  फिल्म बैंक चोर को रिजेक्ट कर दिया था और हो फिल्म बाद में फ्लॉप हो गई ।  https://en.wikipedia.org/wiki/Kapil_Sharma

कपिल शर्मा लीड एक्टर के तौर पर  यशराज बैनर  की फिल्म बैंक चोर से डेव्यू करने वाले थे । लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी । बाद में उन्होंने अब्बास मस्तान के डायरेक्शन में बनी फिल्म “किस किसको प्यार करूं”, से डेव्यू किया था।

कपिल शर्मा : प्रमुख फिल्मे 

1. किस किस को प्यार करूं ( 25 सितम्बर 2015)

2. फिरंगी  (1दिसम्बर 2017)

3. ज्ईगाटो(17मार्च 2023) 

4. किस किस को प्यार करूं 2 ( 12 दिसंबर 2025) 

Kapil sharma success story, हमे सिखाती है कि “सफलता का रास्ता हंसी से नहीं, आंसुओं से होकर गुजरता है , जो गिरकर भी मुस्कुराना सीख ले, वही कपिल शर्मा बनता है।”थैंक्स ..

अगर यह कहानी आपको पसंद आती है तो शाहरुख खान की इमोटेशनल स्टोरी भी जरूर पढ़ें Sharukh  khan success story:  king khan journey :

1 thought on “Kapil sharma  success story: गरीबी से कॉमेडी किंग तक”

Leave a Comment